
'मेरे घर का बोरवेल भी सूख गया है', बेंगलुरु जल संकट पर बोले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
AajTak
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु के कई इलाके जल संकट का सामना कर रहे हैं और यहां तक कि मेरे घर का बोरवेल भी सूख गया है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर योजनाओं को लागू करने में बाधा पैदा करने का आरोप भी लगाया है.
कर्नाटक (Karnataka) के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने मंगलवार को वादा किया कि सरकार किसी भी कीमत पर बेंगलुरु (Bengaluru) को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति के लिए काम करेगी. मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के सभी इलाके जल संकट का सामना कर रहे हैं और यहां तक कि उनके घर का बोरवेल भी सूख गया है.
डिप्टी सीएम ने कहा कि हम गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं लेकिन किसी भी कीमत पर शहर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे.
पानी के टैंकर वसूल रहे ज्यादा पैसे बेंगलुरु गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है क्योंकि बहुत कम बारिश होने की वजह से बोरवेल सूख गए हैं. आवासीय सोसायटीज में निवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी है.
इस संकट के बीच, कई निजी पानी टैंकर निवासियों से पानी के बदले ज्यादा पैसों की मांग कर रहे हैं. मौजूदा स्थिति पर डीके शिवकुमार ने कहा कि कुछ टैंकर 600 रुपये में पानी दे रहे हैं, जबकि कुछ अन्य 3,000 रुपये तक वसूल रहे हैं. पानी के मूल्य निर्धारण को मानकीकृत करने के लिए, हमने सभी पानी टैंकरों को अधिकारियों के साथ रजिस्टर करने के लिए कहा है. टैंकरों द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर पानी की कीमतें तय की जाएंगी.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को कोर्ट का समन, कर्नाटक चुनाव से जुड़ा है मामला
डिप्टी सीएम ने केंद्र पर लगाया आरोप उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और मेकेदातु जलाशय परियोजना को रोकने का आरोप लगाया, जो बेंगलुरु में पानी की समस्या का समाधान कर सकती थी. उन्होंने कहा कि हमने बेंगलुरु के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के इरादे से मेकेदातु परियोजना शुरू की थी. हमारी पदयात्रा के साथ मेकेदातु परियोजना को मंजूरी देने के लिए केंद्र पर दबाव डालने के बावजूद, इसे मंजूरी नहीं दी गई. जल संकट की गंभीरता को देखते हुए कम से कम अब इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार को मंजूरी देनी चाहिए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



