
'मेरी शादी और बच्चे के बारे में रश्मि देसाई को पता था', एक्स बॉयफ्रेंड Arhaan Khan ने किया खुलासा
AajTak
हाल ही में अरहान खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि रश्मि को पहले से ही उनकी शादी और बच्चे के बारे में पता था, लेकिन नेशनल टेलीविजन पर उन्होंने झूठ कहा. तीन साल जब आप किसी के साथ रह रहे होते हैं तो क्या मुमकिन है कि उसे आपकी निजी जिंदगी के बारे में न पता चले.
कई किस्से जिंदगी में ऐसे घटते हैं जो आपको जीवनभर याद रहते हैं और तकलीफ देते हैं. टीवी के पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' में अरहान खान ने पार्टिसिपेट किया था जो शायद उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल रही. उस समय अरहान खान एक्ट्रेस रश्मि देसाई संग रिलेशनशिप में थे. रश्मि भी इस सीजन का हिस्सा थीं. वीकेंड के एक एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने व्यूअर्स और ऑडियंस को बताया कि अरहान खान की शादी हो रखी है और उनका एक बच्चा भी है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












