
'मेरी ब्रेस्ट सर्जरी हो चुकी थी...' लड़की बनने के लिए खर्च कर डाले ₹45 लाख, धोखा मिलने पर बोली- अब मैं कहीं की नहीं रही
AajTak
Trans Girl Story: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लड़के से लड़की बनी ट्रांस गर्ल रजनी ने अपने प्रेमी के लिए अपना सेक्स तक चेंज करवा लिया. ब्रेस्ट, हेयर, फेस और वजाइना जैसे ऑपरेशन करवाने के लिए तकरीबन 45 लाख रुपए तक खर्च कर दिए. मगर जब वह पूरी तरह से लड़के से लड़की बनने ही वाली थी, तब तक बॉयफ्रेंड धोखा दे गया.
'मेरी तमाम सर्जरी हो चुकी हैं. आखिर वजाइना सर्जरी जुलाई में होने जा रही है. मैं पूरी तरह बदल चुकी हूं. प्रकृति के खिलाफ गई. मैं उसके लिए बदली. लेकिन वह छोड़कर चला गया. अब मैं क्या करूं? इसलिए अब मेरी गुहार है कि या तो मुझे इंसान मिले या फिर इच्छामृत्यु...' यह कहते कहते रजनी (बदला हुआ नाम) का गला रुंध जाता है और आंखों में आंसू दिखने लगते हैं. मगर 'धोखेबाज' बॉयफ्रेंड से लड़ रही हिम्मती रजनी अपने आंसू गिरने नहीं देतीं.
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लड़के से लड़की बनी ट्रांस गर्ल रजनी ने अपने प्रेमी के लिए अपना सेक्स तक चेंज करवा लिया. ब्रेस्ट, हेयर, फेस और वजाइना जैसे ऑपरेशन करवाने के लिए तकरीबन 45 लाख रुपए तक खर्च कर दिए. मगर जब वह पूरी तरह से लड़के से लड़की बनने ही वाली थी, तब तक बॉयफ्रेंड धोखा दे गया.
बकौल रजनी, ''यह मामला 2-3 साल पुराना है. मुझे विभव शुक्ला से प्यार हुआ था. वह मुझसे 2020 के आखिर में मिला था. हम दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी. उस समय मैं उसका असली नाम नहीं जानती थी, क्योंकि इंस्टाग्राम पर उसने 'सोनू' नाम से फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी. उसमें मेरी तरफ आकर्षण दिखाना शुरू किया और मुझे भी उसकी तरफ लगाव शुरू हुआ. क्योंकि मुझे शुरू से ही लड़कों में दिलचस्पी थी. बाद में उसने भी मुझे बताया कि उसे भी बॉयज में फीलिंग आती है. उस समय मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई थी. मैं लड़का ही था. लेकिन धीरे धीरे विभव शुक्ला से मेरी बातचीत आगे बढ़ी. दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई.
2021 में विभव मुझे पहली बार वृंदावन में मिला था. हम दोनों की आमने सामने बात हुई थी. तब उसने बोला कि रजनी तुम अपनी सर्जरी कराओ, मुझे तुम पसंद हो, मैं तुम्हारे लिए अपनी फैमिली में बात करूंगा. अगर घरवाले शादी के लिए नहीं माने तो मैं इंदौर आकर तुम्हारे साथ ही रहूंगा. फिर जुलाई मैं मेरी ब्रेस्ट (स्तन) सर्जरी हुई, लेकिन अक्टूबर में विभव ने मुझसे बात करनी बंद कर दी. मैंने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया. अपनी इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी और उसका ग्वालियर शहर का पता भी झूठा निकला. मैं ग्वालियर भी उसे ढूंढने गई थी.
मैं विभव को खोजकर उससे जानना चाह रही थी कि आखिरकार तूने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? उसकी वजह से ही मैं चेंज होने लगी थी. उसने प्यार दिखाया, तो फिर मैंने खुद को चेंज करना शुरू किया, क्योंकि विभव ने मुझसे कहा था कि तू लड़की बन जा.
लेकिन विभव के न मिलने पर मैं निराश होकर इंदौर लौट आई. मैंने उस दौरान एक आवेदन पुलिस में दिया था. कार्रवाई इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि आरोपी के खिलाफ कुछ सबूत ही नहीं था. सिर्फ मैं तो उसका चेहरा जानती थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







