
'मेरी बेटी ने पार्टी के लिए दांव पर लगा दी जान, मुझे इंसाफ...' सूटकेस में लाश देख टूट गईं कांग्रेस नेता हिमानी की मां
AajTak
रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या कर शव सूटकेस में रखकर फेंक दिया गया. हिमानी 10 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी थीं. हालांकि, अभी तक पुलिस हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है.
रोहतक के सांपला कस्बा के बस स्टैंड के पास 1 मार्च की सुबह नीले रंग का लावारिस सूटकेस रखा हुआ था. राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी तो किसी ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती का शव था. ये शव किसी और का नहीं, बल्कि कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल (Himani Narwal) का था. ये वही हिमानी नरवाल थीं, जिनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. हिमानी भारत जोड़ो यात्रा से रोहतक में जुड़ीं थीं और श्रीनगर तक गई थीं.
बेटी से कई लोग रखते थे रंजिश
अब तक जांच में ये जानकारी सामने आई है कि हिमानी की हत्या कर शव को सूटकेस भरकर फेंक दिया गया. हालांकि, अभी तक पुलिस हत्यारों की तलाश नहीं कर पाई है. अब इस पूरे मामले को लेकर आजतक की टीम ने हिमानी की मां से बात की. उनकी मां ने हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंकने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी से लोग रंजिश रखते थे. लोगों को लगता था कि ये इतनी छोटी सी उम्र में कैसे इतनी आगे निकल गई. उन्होंने बेटी की हत्या के पीछे पार्टी के किसी सदस्य के ऊपर भी शक जताया है.
यह भी पढ़ें: हाथ में मेहंदी, गले में चुन्नी और सूटकेस में लाश... कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या की उलझी गुत्थी
हिमानी की मां ने आज तक से बात करने के दौरान हाथ जोड़कर कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए. क्योंकि मेरी बेटी ने छोटी सी उम्र में बहुत कुछ दांव पर लगाया था. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि हत्या के पीछे कौन हो सकता है? इस पर हिमानी की मां ने कहा कि मैं तो किसी को जानती नहीं हूं. लेकिन पार्टी के बहुत से लोग मेरे घर आते थे. ऐसे में इसके पीछे किसी का भी हाथ हो सकता है. मेरी सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि वो मेरी बेटी को न्याय दिलवाएं.
28 फरवरी से बंद आ रहा था फोन

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










