
'मेरी पत्नी का शव बदला गया', Delhi अग्निकांड में मारी गई महिला के पति ने लगाया लापरवाही का आरोप
AajTak
13 मई को दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गई थी. इसी बीच एक शख्स ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि उसे किसी दूसरी महिला का शव दे दिया गया था जबकि उसकी पत्नी का शव कोई और ले गया. शख्स ने मामले में विशेष जांच की मांग की है.
दिल्ली के मुंडका अग्निकांड को एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है. लेकिन इसके जख्मों को शायद ही कभी भुलाया जा सके. दरअसल, 13 मई को मुंडका के गोदाम में आग लग गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी. इसी बीच आरोप लगा है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते एक शख्स ने दूसरे की पत्नी के शव का अंतिम संस्कार कर डाला.
दरअसल, मनोज कुमार नाम के शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी स्वीटी पिछले करीब डेढ़ साल से मुंडका में हादसे वाले गोदाम में काम करती थी. आगजनी की घटना में स्वीटी की मौत हो गई थी. पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए पीड़ित पति ने कहा कि लापरवाही के चलते पहले उसे किसी दूसरी महिला का शव दे दिया गया था, जिसका वह अंतिम संस्कार तक कर चुका है.
उधर, डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई कि उसकी पत्नी का शव दूसरे को सौंप दिया गया है. उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि सभी शवों को डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही सौंपा जाना चाहिए था. स्वीटी के परिजनों ने अब इस मामले में विशेष जांच की मांग की है.
मनोज कुमार ने कहा कि आगजनी की घटना में मारी गई रंजू देवी के परिवार वालों के साथ शव की अदला-बदली हुई है. ऐसे में अब इस अग्निकांड में पुलिस प्रशासन की जांच भी कटघरे में दिखाई दे रही है.
गौरतलब है कि 13 मई को मुंडका इलाके में एक सीसीटीवी के गोदाम में आग लग गई थी. इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 8 शवों की पहचान करके उनके परिजनों को पहले ही सौंप दिया गया. लेकिन बाकी 19 शवों की शिनाख्त ना होने के कारण उनके शवों को संजय गांधी मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया और परिजनों के डीएनए सैंपल लेकर शवों की पहचान के लिए एफएसएल भेजा गया.
आखिरकार कुछ लोगों की डीएनए रिपोर्ट आई, जिसके बाद उनके परिजनों को शव सौंप दिए गए. अब देखना होगा कि शव की अदला-बदली होने पर पुलिस इसकी जांच किस स्तर पर करती है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




