
'मेरी दुनिया उजड़ गई...', बेगम-बच्चियों की हत्या से टूटा मुफ्ती, बागपत की मस्जिद को कहा 'अलविदा', गांव भी छोड़ा
AajTak
Baghpat Tragedy: बागपत जिले के गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में पिछले चार साल से तालीम दे रहे मुफ्ती इब्राहिम की दुनिया चंद पलों में उजड़ गई. शामली के रहने वाले की पत्नी इसराना और उनकी दो नन्हीं बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. अब परिजनों की मौत से टूटे मुफ्ती गांव छोड़कर चले गए हैं.
''मेरी दुनिया उजड़ गई... मेरे बीवी-बच्चों को मार दिया... अब मेरा यहां क्या बचा..." ये लफ्ज बागपत के गांगनौली की बड़ी मस्जिद की दीवारों से टकराकर गूंज रहे हैं. वो लफ्ज एक ऐसे मुफ्ती के हैं जिसकी जिंदगी चंद पलों में राख हो गई. बागपत के इस छोटे से गांव में जो हुआ, उसने हर इंसान को हिला दिया.
थाना दोघट इलाके के गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में रहने वाले मुफ्ती इब्राहिम, जो मूल रूप से शामली जिले के सुन्ना गांव के रहने वाले हैं, पिछले चार साल से इस मस्जिद में तालीम दे रहे थे. मस्जिद के नीचे के बरामदे में बच्चों को कुरान की तालीम देते और ऊपर के कमरे में अपनी बीवी इसराना और दो नन्हीं बेटियों के साथ रहते थे. घर में सुकून था, अल्लाह का नाम था, लेकिन 11 अक्टूबर 2025 की शाम वो दिन बन गई कयामत की रात. उन्हीं से कुरान पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों ने गुनाह की वो हद पार कर दी, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता.
महज इस बात से नाराज होकर कि मुफ्ती और उनकी बीवी ने उन्हें पढ़ाई में लापरवाही करने पर डांटा और पिटाई की, दोनों नाबालिग छात्रों ने खौफनाक साजिश रच डाली. मौका पाकर उन्होंने मुफ्ती की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर उनकी पत्नी और दोनों बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी.
खून से सनी दीवारें और फर्श पर बिखरे खून के बीच तीन लाशें पड़ी थीं. एक मां और उसकी दो नन्हीं बेटियों की हत्या से पूरा गांव सन्न रह गया. पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर वारदात का खुलासा कर दिया, लेकिन जो चला गया, वो वापस नहीं आने वाला था. मुफ्ती इब्राहिम की आंखें सूख चुकी थीं. वो बस एक ही बात दोहरा रहे थे, "अब यहां कुछ नहीं बचा मेरे लिए... सब उजड़ गया..." अब मुफ्ती इब्राहिम ने मस्जिद और गांव छोड़ दिया है.
अपनी टूटी हुई जिंदगी के टुकड़ों को समेटते हुए वो वापस अपने मूल गांव सुन्ना (जिला शामली) लौट गए हैं. गांव के लोग बताते हैं, जाते वक्त उन्होंने बस इतना कहा, "जहां मेरी बीवी-बच्चों का खून बहा, वो अब वहां नहीं रहना."
गांव के लोग आज भी खामोश हैं, मस्जिद का बरामदा वीरान पड़ा है, बच्चों की तालीम बंद है और मुफ्ती पलायन कर गए हैं. ग्रामीण अब्दुल कयूम ने बताया, ''मुफ्ती मस्जिद से चले गए, बोल रहे थे मेरे बीवी-बच्चे नहीं रहे तो क्या करूंगा रहकर. उन्हें रोका भी पर नहीं रुके. जो हुआ, गलत हुआ. पुलिस ने केस खोला अच्छा किया. जो बच्चे तालीम लेने आते थे, उन्हीं ने उनका परिवार उजाड़ा.''

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







