
मेरी गुड़िया फेम एक्टर गौरव बजाज को हुआ कोरोना, पत्नी और मां भी हैं पॉजिटिव
AajTak
उन्होंने कहा- मैं अभी मेरे होम टाउन इंदौर में हूं और होम क्वरानटीन हूं. दरअसल, 4 दिन पहले मेरी वाइफ और मेरी मां को कोरोना हुआ था तो वो लोग आइसोलेट हो गए थे और उस दौरान मेरे 16 महीने के बच्चे की देखभाल मैं ही कर रहा था. उसके खाने से लेकर सुलाने तक सब कुछ मतलब मैं मम्मी और पापा दोनों का रोल अदा कर रहा था जो इतना आसान नहीं था.
शो मेरी गुड़िया फेम एक्टर गौरव बजाज को कोरोना हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी है. आजतक से खास बातचीत में गौरव ने बताया कि अब कैसी है उनकी तबियत. गौरव बजाज की पत्नी और मां भी हैं कोरोना पॉजिटिवMore Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












