
'मेरा छोटा भाई है, जीत का आशीर्वाद है...', तेज प्रताप पर पहली बार बोलीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य
AajTak
राघोपुर में तेजस्वी यादव के लिए प्रचार कर रहीं रोहिणी आचार्य ने आजतक से बातचीत में कहा कि तेजस्वी ने 5 लाख रोजगार देकर वादे निभाए हैं. उन्होंने नीतीश और एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के लिए अब मगज कुछ दिन बचे हैं. उससे पहले राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताक़त झोंक दे रहे हैं. शनिवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने भाई तेजस्वी यादव के लिए रोहिणी आचार्य ने चुनाव प्रचार किया. राघोपुर में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए उन्होंने कमान संभाल ली है. राघोपुर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर प्रचार कर रही हैं, अपने भाई तेजस्वी यादव के लिए वोट की अपील कर रही हैं.
रोड शो के दौरान रोहिणी आचार्य ने आजतक से ख़ास बातचीत की. आइए जानते हैं कि उन्होंने बिहार चुनाव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव से लेकर एनडीए तक पर क्या-क्या कहा है.
सवाल: रोड शो चल रहा है रोहिणी, कैसा माहौल देख रही हैं?रोहिणी: सब बहुत एक्साइटेड हैं. युवाओं में जोश है. यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भाई (तेजस्वी यादव) ने 5 लाख रोजगार दिए. वो डिप्टी चीफ मिनिस्टर रहते हुए भी इतना कर पाए - सोचिए मुख्यमंत्री बनेंगे तो बिहार का कायाकल्प हो जाएगा.
सवाल: तेजस्वी ने कहा कि 2.5 करोड़ परिवारों को एक-एक रोजगार दिया जाएगा. क्या यह संभव है?रोहिणी: जब वह डिप्टी सीएम बने, तो 5 लाख रोजगार दिए. असंभव को संभव करके दिखाया. अब बीजेपी वाले कहते हैं कि 10 लाख देंगे, तो बताइए कहां से लाएंगे? कौन से बाप के घर से लाएंगे रोजगार? तेजस्वी ने करके दिखाया.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










