
मेरठ पुलिस ने एनकाउंटर में कार लुटेरे को किया ढेर, 11 दिन पहले दारोगा को मारी थी गोली
AajTak
विनय वर्मा ने मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 22 जनवरी की रात कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के पीछा करने के दौरान उसने फायरिंग कर दी थी, जिसमें दारोगा मुनेश कुमार के सीने में गोली लग गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह घाव से उबर रहे हैं.
डकैती के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर पर गोली चलाने के आरोपी व्यक्ति की शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई. गत 22 जनवरी को, विनय कुमार पुलिस पर गोलियां चलाकर भाग निकला था, जिसमें सब इंस्पेक्टर मुनेश कुमार घायल हो गए थे. मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रोहित सिंह सजवान ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद शनिवार देर शाम इलाज के दौरान विनय कुमार की मौत हो गई.
एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 22 जनवरी की रात कार लूट की वारदात पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. चूंकि वाहन में जीपीएस लगा था, इसलिए पुलिस लुटेरों का पता लगाने में कामयाब रही और उनका पीछा करना शुरू कर दिया. पीछा करने के दौरान कार लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस चौकी प्रभारी (दारोगा) मुनेश कुमार के सीने में गोली लग गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह घाव से उबर रहे हैं.
एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की पहचान विनय वर्मा, अनुज और नरेश सागर के रूप में की. उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को विनय वर्मा और नरेश सागर को बस से आगरा भागने की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान विनय वर्मा ने कबूल किया कि उसने ही पुलिस पर गोली चलाई थी. एसएसपी ने कहा, उसे उस स्थान पर ले जाया गया जहां उसने घटना में इस्तेमाल हथियार छुपाया था. अधिकारी के अनुसार, घटनास्थल पर ले जाते समय विनय वर्मा ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और एक कांस्टेबल की बांह में गोली मार दी.
एसएसपी रोहित सिंह के मुताबिक पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में विनय वर्मा को घेर लिया और उस पर गोली चलाई. पुलिस की फायरिंग में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि वर्मा के खिलाफ मेरठ के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और चोरी के छह से अधिक मामले दर्ज थे. वह एक हिस्ट्रीशीटर था और अपने साथियों के साथ मिलकर जिले में डकैती, छिनैती और लूट की वारदात को अंजाम देता था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




