
मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच... महिला ने कंसल्टिंग फर्म के CEO को ऐसे लगाया लाखों का चूना
AajTak
मेट्रीमोनियल साइट के जरिए धोखे का शिकार हुई यूपी पुलिस की डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर की तरह गुरुग्राम के एक कंसल्टिंग फर्म के सीईओ भी ठगों के जाल में फंस गए. मेट्रीमोनियल साइट जीवनसाथी.कॉम पर मिली एक महिला ने उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच देकर 38 लाख से ज्यादा रुपए लूट लिए.
मेट्रीमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यूपी पुलिस में डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर भी यहां धोखे का शिकार हो चुकी हैं. एक शख्स ने खुद को आईआरएस अधिकारी बताकर उनसे शादी कर ली. लेकिन बाद में पता चला कि वो तो एक ठग है, जिसने अपना फर्जी नाम और पहचान बताकर पीपीएस से जालसाजी की है. इस सच को जानने के बाद महिला अफसर के पैरों तले जमीन खिसक गई थी. कुछ इसी तरह का मामला गुरुग्राम के एक कंसल्टिंग फर्म के सीईओ के साथ भी हुआ है. पीड़ित सीईओ और एक महिला की मुलाकात मेट्रीमोनियल साइट जीवनसाथी.कॉम पर हुई थी. उस वक्त महिला ने बताया था कि वो लंदन में रहती है, लेकिन कोलकाता की मूल निवासी है. दोनों के बीच दोस्ती जब गहरी हो गई तो उसने सीईओ से डीनकॉइन नामक क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का लालच दिया. इस तरह एक एक करके 38 लाख रुपए ठग लिए. पैसे ठगे जाने के बाद पीड़ित को समझ आया कि वो महिला फर्जी है. इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कंसल्टिंग फर्म के कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नमन अग्रवाल द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार, नवंबर 2023 में जीवनसाथी.कॉम पर उनकी मुलाकात रिद्धि शर्मा नामक महिला से हुई थी. उसने दावा किया कि वो पिछले पांच साल से लंदन में रह रही है. वो कोलकाता की मूल निवासी है. नमन ने बताया, "एक दिन उसने मुझे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का लालच दिया और डीनकॉइन की वेबसाइट पर मेरा ट्रेडिंग अकाउंट बना दिया. इस वेबसाइट का लिंक उसके द्वारा व्हाट्सएप पर भेजा गया था.''
''ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की ग्राहक सेवा टीम से भी व्हाट्सएप के माध्यम से संवाद किया गया था. उसने मुझसे शुरुआत में 10 लाख रुपए निवेश करने के लिए कहा था. उसका कहना था कि वो इतनी ही रकम मेरे ट्रेडिंग खाते में ट्रांसफर कर देगी. 20 दिसंबर को डीनकॉइन कस्टमर हेल्प टीम से व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला कि रिद्धि शर्मा द्वारा ट्रांसफर की गई रकम मनी लॉन्ड्रिंग है. इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो सकती है.'' इसके बाद नमन से कहा गया कि उतनी ही रकम दोबारा जमा करें, वरना बचे पैसे फ्रीज हो जाएंगे.
इसके बाद मजबूरन नमन अग्रवाल ने 10 लाख रुपए दोबारा जमा किए. फिर उनसे अपना पैसा निकालने के लिए कहा, लेकिन ठग इतने से ही नहीं माने उनसे फीस के नाम पर पैसे लेते गए. इस तरह कुल 38 लाख रुपए उनसे ठग लिए गए. इसके बाद उनको समझ में आया कि महिला ने उन्हें जाल में फंसाकर ठगा है. दरअसल ये उनकी मॉडस ऑपरेंडी थी. इसमें पहले एक आदमी को फंसाया जाता है. उसका विश्वास जीता जाता है. उसके बाद उनसे पैसों की ठगी की जाती है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें: UP की लेडी सिंघम से फ्रॉड... DSP श्रेष्ठा ठाकुर की फर्जी IRS से हुई शादी, मेट्रोमोनियल साइट से हुआ था रिश्ता

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



