
मेक्सिको में बंदूकधारियों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 6 लोगों की मौत
AajTak
मेक्सिको के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बंदूकधारियों ने एक बार में अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई, हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी की वजह क्या थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में लोग बार से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ बचे हुए लोग पुलिस के आने पर पीड़ितों के साथ रुके हुए हैं.
मेक्सिको के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बंदूकधारियों ने एक बार में अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए हैं. ये फायरिंग तटीय प्रांत तबास्को में हुई, जो हिंसा की घटनाओं से जूझ रहा है.
पब्लिक सिक्योरिटी सेक्रेटरी उमर गार्सिया हार्फ़ुच ने X पर एक पोस्ट में कहा कि गोलीबारी विलेहरमोसा में हुई. संघीय अधिकारी इस मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं. इसे लेकर स्थानीय अधिकारियों की मदद ली जा रही है.
बता दें कि अभी तक किसी की गिरफ़्तारी की सूचना नहीं मिली है, और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलीबारी की वजह क्या थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में लोग बार से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ बचे हुए लोग पुलिस के आने पर पीड़ितों के साथ रुके हुए हैं. इस महीने की शुरुआत में मिडिल मेक्सिको में एक बार में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें 10 लोग मारे गए और 13 घायल हो गए थे. यह हमला क्वेरेटारो के ऐतिहासिक शहर के केंद्र में हुआ, जो कि हाल तक गुएरेरो जैसे पड़ोसी राज्यों में हुई हिंसा से बचा हुआ था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











