
मूवी मसाला: तीन साल बाद बड़े पर्दे पर काजोल, देखें उनकी फिल्म का शानदार पोस्टर
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. काजोल माइथॉलॉजिकल हॉरर फिल्म 'मां' में दिखेंगी. ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मूवी में मां को रोल कर रहीं काजोल, शैतान को जवाब देती नजर आएंगी. देखें मूवी मसाला.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











