
मूर्ति, वस्त्र और आभूषण...अयोध्या में विराजमान रामलला का भव्य और दिव्य स्वरूप कैसे हुआ तैयार
AajTak
अयोध्या के राममंदिर के गर्भगृह से प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब भगवान रामलला की झलक सामने आई तो श्रद्धालु उसे देखते ही रह गए. सिर पर मुकुट, चेहरे पर सौम्यता, शरीर पर दिव्य आभूषण और पीतांबर वस्त्र. ये स्वरूप बिल्कुल ऐसा था जैसा कि पुराणों में वर्णन हुआ है. इस स्वरूप को सामने लाने में काफी बारीकियों का ध्यान रखा गया है.
अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. गर्भगृह में अब भगवान के दर्शन किए जा सकते हैं और इस तरह 500 साल का इंतजार पूरा हुआ. सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब गर्भगृह से रामलला की झलकियां सामने आईं तो रामलला के दिव्य-भव्य दर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया. हालांकि विग्रह की पहली झलक तो लोग पहले भी देख चुके थे, लेकिन आज जब श्रीविग्रह को भव्य शृंगार के साथ देखा गया तो इसकी छटा अलग ही थी. रामलला की प्रतिमा निर्माण की कारीगरी, शृंगार में की गई बारीकियों और वस्त्रों की दिव्यता में बहुत ही शोधपरक तथ्यों का ध्यान रखा गया है.मैंने किया है गिलहरी प्रयासः डिजाइनर मनीष त्रिपाठी श्रीराम के वस्त्र भी पौराणिक आधारों पर ही बनाए गए हैं. कैसे बने रामलला के खास वस्त्र, आजतक ने दिल्ली के डिजाइनर मनीष त्रिपाठी से खास बातचीत की. मनीष त्रिपाठी, वैसे तो इंडियन क्रिकेट टीम के फॉर्मल से लेकर भारतीय सुरक्षा बलों, भारतीय सेना के बुलेट प्रूफ जैकेट तक डिजाइन करते हैं. लेकिन इस बार इनका काम बिल्कुल अलग था. मनीष ने कहा कि, यह सौभाग्य है कि ऐसा काम करने का मौका मिला. मैंने तो साल 2021 में भी यूपी खादी के सहयोग से रामलला के लिए वस्त्र डिजाइन किए थे. तब से मैं ट्रस्ट के संपर्क में रहा. बकौल मनीष उन्होंने, इस कार्य के लिए कोई पैसे, फीस नहीं ली. बल्कि मैंने तो इस कार्य में गिलहरी प्रयास ही किया है. जहां रामलला को अपने गर्भगृह में स्थापित होने में 500 साल लग गए, तो इस काम के लिए मेरे 50 दिनों का क्या ही महत्व है. यह तो कुछ भी नहीं है.
जिम्मेदारी भरा काम था रामलला का वस्त्र निर्माण मनीष त्रिपाठी ने कहा कि, रामलला के वस्त्र बनाने हैं तो यह वाकई एक जिम्मेदारी भरा काम था, क्योंकि यह ऐसा होना चाहिए कि सभी के मन को मोह ले. सबसे बड़ी बात ये कि कहते हैं न कि, हुइहें वही जो राम रचि राखा... तो मैं इसमें बहुत विश्वास करता हूं. मेरे मन में सिर्फ एक बात थी कि यह महज पोशाक नहीं है, बल्कि ये करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है. सबने मन में एक परिकल्पना कर रखी है कि भगवान आएंगे तो ऐसे देखेंगे तो ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी. चिंता इतनी थी कि जो लोगों की इमैजिनेशन है क्या हम उसपर खरे उतर पाएंगे?
आप किसी सेलिब्रिटी के कपड़े बनाइये तो वो अपनी पसंद-नापसंद बता सकता है, लेकिन यहां सच में ऐसा करना भगवान से कम्यूनिकेट करने जैसा था. जहां जरूरत पड़ती थी, मैं सच में मन ही मन भगवान से पूछता था, वार्तालाप करने की कोशिश करता था और सोचता था कि उन्हें क्या पसंद है. फिर इसी आधार पर डिजाइनिंग होती थी.
किन खास नियमों का किया गया पालन? क्या वस्त्र डिजाइन करते हुए कुछ खास नियमों का पालन भी करना होता था. जैसे धोती वगैरह पहनना? इस सवाल का जवाब देते हुए मनीष त्रिपाठी ने कहा कि, हम सब भगवान के चरणों में बैठकर काम कर रहे थे तो हमने नंगे पांव ही काम किया. धोती वगैरह पहनना भी मैंने मेंटेन किया. रामलला का बेसिक कॉन्सेप्ट ये था कि वह पांच वर्षीय बालक हैं, राजा दशरथ के पुत्र हैं तो भगवान हैं, तो उनके वस्त्र कैसे होंगे. क्या पसंद हो सकता है. कपड़ा मुलायम होना चाहिए. इन सब बारीकियों पर ध्यान दिया. रिसर्च की और ये कपड़े ऑथेंटिक लगें इनका ध्यान रखा. इसके अलावा जो ट्रस्ट और मंदिर से मानक मिले थे, उनपर काम किया. इस तरह भगवान के वस्त्र तैयार हुए.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



