
मुस्लिम लड़के ने राम मंदिर में की शादी, लव मैरिज के लिए मजहब बदला, फाजिल से बना अमन राय
AajTak
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मुस्लिम लड़के ने लव मैरिज के लिए अपना मजहब बदल लिया. युवक ने धर्म बदलकर हिंदू लड़की से राम मंदिर में शादी की है. पंडित जी ने युवक का धर्म परिवर्तन कराया. बताया जा रहा है कि युवक के पिता पूर्व में हिंदू थे, जिन्होंने मुस्लिम लड़की से शादी के बाद धर्म बदल लिया था.
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक मुस्लिम लड़के को हिंदू लड़की से प्यार हो गया. इसके बाद शादी की बात चली तो विरोध होने लगा. इस पर युवक ने धर्म परिवर्तन कर राम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी के लिए दोनों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन किया था. आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया. धर्म परिवर्तन के बाद दोनों की शादी संपन्न कराई गई.
जानकारी के अनुसार, चीचली में निवासरत फाजिल का आमगांव की रहने वाली सोनाली राय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने शादी के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन किया. दोनों अलग-अलग समुदाय के थे. इनका आवेदन सोशल मीडिया में वायरल हो गया. आवेदन में दो गवाहों के नाम दर्ज थे, लोग उन पर आपत्तिजनक कमेंट करने लगे. दोनों गवाहों के खिलाफ करेली चौराहे पर विरोध में एक शोकसभा का ऐलान कर दिया. हालांकि इस तरह का आयोजन नहीं हुआ.
यहां देखें वीडियो
युवक ने जताई थी घर वापसी की इच्छा
वहीं युवक ने अपने परिचितों के साथ बीजेपी के युवा मोर्चा के सदस्यों से संपर्क किया और हिंदू धर्म में घर वापसी की इच्छा जताई. इसके बाद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन और अन्य सदस्यों ने युवक और युवती के बारे में जानकारी जुटाई. इस दौरान पता चला कि फाजिल नाम के युवक के पिता पहले हिंदू थे, लेकिन प्रेम-प्रसंग के चलते वह पूरन मेहरा से शेख अब्दुल बन गए.
मंदिर में पूजा-पाठ के साथ सनातनी हो गया युवक

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












