
मुस्लिमों को कांग्रेस से रोमांस खत्म करना चाहिए, वो बीजेपी को नहीं हरा पाएगीः ओवैसी
AajTak
विचारों का महामंच 'एजेंडा आजतक' कार्यक्रम के दूसरे दिन, राजनीति और सिनेमा से जुड़े दिग्गज मंच पर शिरकत कर रहे हैं. मंच पर लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) भी पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मुसलमानों को कांग्रेस से इश़्क करना छोड़ देना चाहिए.
राजधानी दिल्ली में विचारों का महामंच 'एजेंडा आजतक' दूसरे दिन भी जारी है. कार्यक्रम में राजनीति से लेकर मनोरंजन और खेल जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियां हिस्सा ले रही हैं. 'किसके साथ किस पर विश्वास' नाम के सेशन में लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी शिरकत की.
असदुद्दीन ओवैसी से सवाल-जवाब कर रही थीं आजतक की वरिष्ठ पत्रकार अंजना ओम कश्यप. मंच पर असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात पर पार्टी की हार पर अपने विचार रखे साथ ही ये भी कहा कि मुसलमानों को अब कांग्रेस से इश़्क छोड़ देना चाहिए.
अंजना ओम कश्यप का कहना था कि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि 13 सीटों पर लड़ने वाले ओवैसी साहब ने बीजेपी का काम आसान कर दिया. इसपर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम 13 सीटों पर लड़े हैं, 169 सीटों पर नहीं लड़े. बल्कि हम तो 14 पर लड़े थे, एक को कांग्रेस ने खरीद लिया था, फिर भी कांग्रेस उस सीट पर हार गई. कांग्रेस की एक प्रॉब्लम है- 'जान प्यारी भी नहीं जान से जाते भी नहीं'. इल्जाम लगाना इनका काम है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक गिर गया है. मुस्लिम समाज को ये बात समझनी चाहिए कि कांग्रेस से उनको रोमांस या इश़्क अब खत्म करना चाहिए, क्योंकि वो बीजेपी को नहीं हरा पाएंगे. इसलिए ये ज़रूरी है कि भारत के बहुत से प्रदेशों में खासकर मुस्लिम और दलित आदिवासियों को अपने इंडिपेंडेंट लीडरशिप को बनाना पड़ेगा.
अंजना ओम कश्यप ने सवाल किया कि अगर आप न होते और 'आप' न होती, तो कांग्रेस वाला जीत जाता. इसपर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप और 'आप' कब तक आप और आप करते रहेंगे, तुम क्या कर रहे हो, तुम भी तो कुछ करो. आपका नेता तो पूरे भारत में पैदल-पैदल फिर रहा है. उसपर भी हम जिम्मेदारी देंगे क्या? बाबा बनकर फिर रहे हैं वो. किसी ने अच्छा कहा है कि इनको हिमाचल नहीं बुलाए, वरना हार जाते वहां पर भी.
उन्होंने कहा कि यहां पर कम्यूनलिज़्म है. ओवैसी को गाली देंगे, लेकिन दिल्ली के सीएम को कुछ नहीं बोलेंगे. शायद उनका नाम ओवैसी नहीं है. हम नहीं जीते वो बात और है, हम फैसले को मानते हैं. हम अपनी कमजोरी को दूर करेंगे. लेकिन भारत के संविधान में ये बात कब से आ गई कि मुझे पूछकर लड़ना पड़ेगा. मैं क्यों पूछूंगा आपसे.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



