
मुसीबत मूसलाधार! छह राज्यों पर आफत बनकर टूटी बारिश, चीन और यूरोप में भी बुरा हाल
AajTak
बिहार में अभी ठीक से मानसून वाली बारिश भी नहीं हुई है और ना ही हर साल की तरह यहां नदियां उफान पर हैं. कुछ इलाकों में जलस्तर बढ़ा है लेकिन तबाही वाली स्थिति नहीं है लेकिन उसके पहले ही बिहार में गिरते पुलों ने सिस्टम पर प्रश्नचिन्ह्र लगा दिया है.
देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है. हर जगह बरसात हो रही है. जहां पर बहुत भीषण गर्मी थी वहां पर बारिश की बूंदों से राहत है लेकिन कई ऐसे इलाके है जहां पर बारिश का कहर भी नजर आना शुरू हो गया है. बारिश और बाढ़ की चपेट में हिंदुस्तान के कई राज्य हैं.
उत्तराखंड, हिमाचल, असम में नदियां उफान पर हैं. महाराष्ट्र, गुजरात मानसूनी बारिश में डूबे हैं. राजस्थान में इस बार भी बारिश आफत बनकर टूटी है. देश में हर साल बारिश और बाढ़ से करीब 7 करोड़ लोग प्रभावित होते हैं. पिछले 65 सालों से हर साल औसतन बाढ़ में 2130 लोग मारे जाते हैं. एक लाख 20 हजार जानवर मरते हैं. 82.08 लाख हेक्टेएयर खेती बर्बाद होती है.
उत्तराखंड में बढ़े भूस्खलन
एक रिसर्च के अनुसार भूस्खलन की जो घटनाएं पहाड़ी इलाकों में होती थीं, वो 2004 से 2010 के बीच 22 मिमी प्रति वर्ष की रफ्तार से होती थी लेकिन 2022-23 में ही भारी बरसात के कारण ये 325 मिमी प्रतिवर्ष की रफ्तार से हुई. इस बार भी हिमाचल और उत्तराखंड में जिस तरीके से बरसात हो रही है उससे भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. उत्तराखंड के कई शहरों में गाड़ियां और कारें पानी में तैरती हुई नजर आ रही हैं.
पहाड़ों पर कुदरत ना जाने क्या ठानकर बैठी है. आसमान से ऐसी तबाही बरस रही है कि जमीन पर सबकुछ ध्वस्त हो रहा है. पहाड़ तिनके की तरह बिखर रहे हैं. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला की ओर जाने वाली एक सड़क पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर ऐसे गिरा कि सड़क बंद हो गई और सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं. पिथौरागढ़ जिले में भी लगातार हो रही बारिश के चलते हादसे का खतरा बना हुआ है. काली नदी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है. उत्तरकाशी में हिमखंड टूटने से गंगा के बहाव में अचानक तेज़ी आ गई. गौमुख में पुल बह जाने से 2 कांवड़िए पानी के तेज बहाव के साथ बह गए. बाकी बचे कांवड़ियों को एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू किया गया. केदारनाथ मंदिर के पीछे गांधी सरोवर की पहाड़ी पर एवलांच की तस्वीर 2013 की त्रासदी की याद दिलाती है. पहाड़ों पर बर्फ का गुबार नजर आने लगा, जिसके बाद केदानगरी में हलचल मच गई. देहरादून में कुछ टूरिस्ट छुट्टियां मनाने पहुंचे थे. कुछ भारतीय थे और कुछ विदेशी लेकिन भारी बारिश की वजह से जब बरसाती नदी में पानी का जलस्तर बढ़ता चला गया तो सब फंस गए. इससे पहले की स्थिति और खराब होती एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई. इसके बाद शुरू हुआ लोगों को बचाने का सिलसिला. बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से उत्तराखंड की सबसे बड़ी पर्यटन नगरी नैनीताल की ओर जाने वाली सड़कें बेहाल हो गई हैं. नैनीताल पर बारिश आफत बनकर आई. रेलवे ट्रैक पर पानी और मलबा भर गया. जो सैलानी बरसाती मौसम का मजा उठाने आए थे, लौटने को मजबूर हो गए. शहर की सड़कें वीरान पड़ी हैं. सैलानी होटल खाली कर अपने-अपने ठिकानों को लौट रहे हैं और स्थानीय लोग भी भूस्खलन के डर से सहमे हुए हैं. नैनीताल में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह पहाड़ दरक रहे हैं. भूस्खलन की वजह से भवाली-कैंचीधाम को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया है. लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है, साथ ही स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी कर दी गई है.
पहाड़ी इलाकों में हालत ये है कि कहीं मूसलाधार मुसीबत बरस रही है तो कहीं जिंदगी पानी के आगे बेबस नजर आ रही है. कहीं चट्टानें चटकने लगी हैं तो कहीं पहाड़ दरकने लगे हैं. तो कहीं फ्लैश फ्लड है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



