
मुश्किल में घिरा China! बिजली संकट, अनाज की कमी से लेकर बाढ़ की पड़ी मार
AajTak
विश्व को सबसे भीषण और भयावह बीमारी, कोरोना देने के बाद से चीन अब दुनिया भर के लिए खलनायक बन गया है. चीन चाहे कितने भी बहाने बनाये, कितनी भी दलीलें दें, लेकिन सच यही है कि कोरोना का वायरस चीन से आया और इसने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी, करोड़ों जिंदगियां ले लीं और लाखों घर बर्बाद कर दिए. दुनिया में कोरोना नामक जैविक हथियार वुहान की प्रयोगशाला में ही बन कर तैयार हुआ है. चीन की इसी हरकत की वजह से दुनिया के कई शक्तिशाली देश उसके खिलाफ एकजुट हो गए हैं. विश्व पर मुसीबत बरसाने वाला चीन अब खुद मुसीबतों से घिरा हुआ है. बिजली संकट, अनाज की कमी से लेकर बाढ़ की मार तक, चीन सबकुछ झेल रहा है. देखें ये रिपोर्ट.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











