
मुर्शिदाबाद हिंसा में अब तक 3 की मौत, कोर्ट के आदेश पर हिंसाग्रस्त इलाकों में तैनात होंगे पैरामिलिट्री के 1600 जवान
AajTak
मुर्शिदाबाद हिंसा में अब तक तीन लोगों की जान गई है. हिंसक झड़प में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. अब तक 150 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. केंद्रीय गृह सचिव ने बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की. इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं होगा. दूसरी ओर कलकत्ता हाईकोर्ट ने हालात को देखते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) तैनात करने का आदेश दिया है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध की आग धधक उठी. वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया. उपद्रवियों ने कई इलाकों में पथराव किया. आगजनी की. ट्रेनें रोकीं. कई दफ्तरों को नुकसान पहुंचाया. साथ ही पुलिसवालों को भी निशाना बनाया. मुर्शिदाबाद हिंसा में अब तक तीन लोगों की जान गई है. दो लोगों की मौत शनिवार दोपहर को हिंसा के दौरान हुई. मृतक पिता-पुत्र थे. हिंसक झड़प में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और अब तक 150 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. हालात को देखते हुए यहां BSF की तैनाती कर दी गई है, ताकि हालात फिर से बिगड़ ना सके. उधर, पुलिस ने लोगों से किसी तरह की अफवाह से बचने की अपील की है.
हिंसाग्रस्त शमशेरगंज क्षेत्र के जाफराबाद में हरगोबिंदा दास और उनके बेटे चंदन को उनके घर में ही बेरहमी से चाकू मारा गया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में लूटपाट की और बाप-बेटे को बेरहमी से मार डाला. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा लिया है. परिवार के अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, शुक्रवार को सूती के साजूर मोड़ पर हुई झड़प में इजाज़ अहमद नाम के 21 वर्षीय युवक को गोली लगी थी, जिसने शनिवार शाम मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
पीटीआई के मुताबिक इसी इलाके के धूलियन में एक स्थानीय बीड़ी फैक्ट्री के दो मजदूरों- गोलाम मोइनुद्दीन शेख और एक अन्य को भी गोली लगी. अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और इलाज चल रहा है. पुलिस ने हालात को काबू में रखने के लिए हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में गश्त और रूट मार्च किए.
150 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की. पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है. डीजीपी ने कहा कि वह स्थानीय स्तर पर तैनात बीएसएफ की सहायता ले रहें है और 150 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
केंद्रीय गृह सचिव ने लिया हालात का जायजा केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि मुर्शिदाबाद में स्थानीय रूप से उपलब्ध BSF के लगभग 300 कर्मियों के अलावा, राज्य सरकार के अनुरोध पर 5 कंपनियों को भेजा गया है. केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य प्रशासन को अन्य संवेदनशील जिलों पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा. साथ ही जल्द से जल्द सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि केंद्र भी स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और ये आश्वासन दिया कि अगर जरूरत होगी तो अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती सहित राज्य को हर संभव सहायता दी जाएगी.
हिंसाग्रस्त इलाकों में तैनात होंगे पैरामिलिट्री के 1600 जवान कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती होगी. केंद्र की ओर से पश्चिम बंगाल में 16 अर्ध सैनिक बलों की कंपनियों को भेजा जा रहा है. हिंसाग्रस्त इलाके में करीब 1600 जवान पैरामिलिट्री के तैनात होंगे. ये कंपनियां जल्द ही लोकेशन पर पहुंच जाएंगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








