
'मुर्शिदाबाद में हो केंद्रीय बलों की तैनाती', हिंसा के बाद कलकत्ता HC का बड़ा आदेश
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था. हालांकि राज्य सरकार ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि इसकी आवश्यकता नहीं है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था. हालांकि राज्य सरकार ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि इसकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन हाईकोर्ट ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दे दिया है. जानकारी के मुताबिक बंगाल के डीजीपी दो घंटे में मुर्शिदाबाद पहुंचेंगे.
पीटीआई के मुताबिक मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा में आज 2 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार उन्मादी भीड़ ने पिता-पुत्र को मार डाला. भीड़ ने हिंसा-प्रभावित शमशेरगंज इलाके के जाफराबाद में घर के अंदर कई बार चाकूओं से पिता-पुत्र पर हमले किए. दोनों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके घर में लूटपाट की और फिर पिता-पुत्र को बेरहमी से चाकू मारकर घायल कर दिया.
एजेंसी के मुताबिक शनिवार सुबह शमशेरगंज ब्लॉक के ही धूलियान इलाके में एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी थी. बता दें कि शुक्रवार को वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद के सूती और शमशेरगंज क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी थी. स्थिति को काबू में लाने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है. प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और दोषियों की तलाश जारी है. इस बीच इलाके में तनाव बना हुआ है.
सुवेंदु अधिकारी ने की NIA जांच की मांग
इसी बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से करवाने की मांग की है. शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हुई तोड़फोड़ और हिंसा की ओर ध्यान आकर्षित किया.
सुवेंदु अधिकारी ने लिखा कि मैं निवेदन करता हूं कि इस तरह की तोड़फोड़ की घटनाओं की जांच एनआईए को सौंपी जाए. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की सीमा बांग्लादेश से लगी है और ऐसे संवेदनशील इलाके में हुई हिंसा की जांच एनआईए जैसी विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए, ताकि साजिशकर्ताओं का असली चेहरा सामने आ सके.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








