
'मुझे मुस्लिमों पर घेरते हैं लेकिन रमजान में गाजा में बमबारी रुकवाने के लिए मैंने...', बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि रमजान के महीने में उन्होंने अपने विशेष दूत को इजरायल भेजा था. उन्होंने कहा कि दूत से कहा गया था कि वो इजरायल के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से बात करें, उन्हें समझाएं कि वो रमजान के महीने में गाजा में गोलीबारी रोकें.
लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि रमजान के महीने में उन्होंने गाजा में बमबारी रुकवाने की कोशिश की थी. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें मुसलमानों को लेकर घेरा जाता है लेकिन जब रमजान के महीने में गाजा भीषण इजरायली बमबारी झेल रहा था तब उन्होंने अपने विशेष दूत को इजरायल भेजा था.
पीएम मोदी ने आजतक से बातचीत में कहा, 'मैंने अभी गाजा में... रमजान का महीना था... मैंने अपने विशेष दूत को इजरायल भेजा. मैंने उनसे कहा था कि आप इजरायल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सबसे मिलिए और उन्हें समझाइए कि कम से कम रमजान में गाजा में बमबारी न करें. और उन्होंने पालन करने का भरपूर प्रयास किया. यहां तो आप मुझे मुसलमानों को लेकर घेर लेते हैं, लेकिन मोदी गाजा में रमजान के महीने में बमबारी…, लेकिन मैं इसकी पब्लिसिटी नहीं करता क्योंकि इसके लिए कइयों ने प्रयास किए होंगे. लेकिन मैंने भी प्रयास किया, भारत ने भी किया. मेरा आज भी फिलिस्तीन के साथ उतना ही नाता है, जितना इजरायल के साथ.'
'मुझे धर्मनिरपेक्षता को लेकर ढोंग रचने की जरूरत नहीं'
पीएम मोदी ने विपक्ष की पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि वो धर्मनिरपेक्ष होने का ढोंग रचती थीं. उन्होंने कहा, 'हमारे यहां पहले यह फैशन था कि इजरायल जाओ, फिलिस्तीन जाओ और सेक्यूलरिज्म का फैशन करके वापस आ जाओ. मैंने कहा कि मुझे ऐसा कुछ नहीं करना है, मैं सीधे इजरायल जाऊंगा, सीधे वापस आऊंगा, मुझे ये ढोंग करने की जरूरत नहीं है. और मैं इजरायल गया भी. मैंने कहा कि अगर मैं फिलिस्तीन जाऊंगा तो मेरी वो यात्रा बस फिलिस्तीन की ही यात्रा होगी.'
पीएम मोदी ने कहा, 'मजा देखिए कि जब मैं फिलिस्तीन गया तो बात आई कि इससे आगे हेलिकॉप्टर से जाना होगा. जॉर्डन के राष्ट्रपति जी को पता चला कि मैं जॉर्डन से होकर फिलिस्तीन जाने वाला हूं. वो जॉर्डन के प्रधानमंत्री मोहम्मद साहब के सीधे वारिस हैं, उन्होंने कहा कि मोदीजी आप ऐसे नहीं जा सकते, आप मेरे मेहमान हैं. मेरे ही हेलिकॉप्टर में आप जाएंगे. मेरे घर खाना खाकर जाएंगे. मैं घर गया, वहां खाना खाया.'
पीएम मोदी ने बताया कि वो जॉर्डन के हेलिकॉप्टर से फिलिस्तीन गए जहां उन्हें इजरायल हवा में सुरक्षा दे रहा था. उन्होंने कहा कि तीनों की दुनिया अलग है लेकिन मोदी के लिए आसमान में सब साथ थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








