
'मुझे अफसोस नहीं...' बेटे-बहू का चाकू से गला रेता, फिर जाकर सो गया 74 वर्षीय पिता
AajTak
यूपी के कानपुर (UP Kanpur) के बजरिया इलाके में दंपत्ति की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि युवक के 74 साल के पिता ने ही कर दी. आरोपी ने पुलिस के सामने कहा कि उसे वारदात को अंजाम देने का कोई अफसोस नहीं है. युवक ने एक साल पहले सामूहिक शादी समारोह में लव मैरिज की थी.
यूपी के कानुपर में 74 साल के बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू का गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के आरोपी को वारदात को अंजाम देने का कोई अफसोस नहीं है. आरोपी ने बुधवार रात साढ़े बारह बजे वारदात को अंजाम दिया था. उसका बेटा और बहू आईपीएल मैच देखकर कमरे में सो गए थे. इसके बाद पिता ने दोनों का चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी.
पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर में रोज विवाद होता रहा था. वहीं आरोपी ने कहा कि वह बता नहीं सकता, ऐसा करने के लिए वह मजबूर हो गया था. बता दें कि आरोपी के बेटे ने एक साल पहले सामूहिक विवाह समारोह में शादी की थी.
27 वर्षीय शिवम और 25 वर्षीय जूली ने शादी के बाद एक साल पहले जिस बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था, शिवम के उसी 74 वर्षीय पिता दीप कुमार तिवारी ने दोनों की गला काटकर हत्या कर दी. दीप तिवारी ने बेटे और बहू की हत्या के बाद पहले तो अपराध छिपाने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी का कहना है कि जब वे दोनों सो रहे थे, तभी दोनों को दो-दो चाक़ू मारकर गर्दन काट दी. ऐसा करने को मजबूर हो गया था.
यह भी पढ़ें: UP: आंबेडकर जयंती पर बार बालाओं संग लगाए ठुमके, चेयरमैन पति सहित 37 पर केस दर्ज
आरोपी दीप तिवारी अपने बेटे और बहू के साथ बजरिया में रहता था. शिवम और जूली ने एक साल पहले लव मैरिज की थी. शुरू में सब ठीक था, लेकिन एक महीने बाद घर में पैसे को लेकर आपस में विवाद शुरू हो गया. इसके अलावा परिवार में कुछ अन्य मामले भी थे, जिनके बारे में खुद आरोपी बताने से कतराता रहा. आरोपी ने दोनों का कत्ल रात में करने के बाद पानी के कटोरे में हाथ धोये, फिर दूसरी जगह जाकर सो गया.
सुबह पांच बजे जब पड़ोसियों ने दोनों के कत्ल की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी हैरान थी कि घर में न लूट हुई, न झगड़ा हुआ तो मर्डर किसने कर दिया. इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग पिता से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया. डीसीपी पश्चिम बीबी जीटीएस मूर्ति ने कहा कि इस डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने घर के विवाद के चलते हत्या करने की बात कबूल की है. कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में दंपत्ति के हत्याकांड का पुलिस ने दो घंटे में खुलासा कर दिया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



