
मुख्य आरोपी का घर फूंका, 4 गिरफ्तारियां और सजा-ए-मौत दिलाने का भरोसा... मणिपुर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ?
AajTak
मणिपुर हिंसा के दिल-दहला देने वाले वीडियो से देश स्तब्ध है. दो महिलाओं से सरेआम हुई दरिंदगी के अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. एक समुदाय विशेष के हुजूम पर महिला की निर्वस्त्र परेड कराने और गैंगरेप करने का आरोप है. इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से की बात है. उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा है.
मणिपुर में हिंसा के बीच हैवानियत की घटना से पूरा देश शर्मशार है. दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने से देशभर को गुस्से में देखा जा रहा है. इन महिलाओं के साथ गैंगरेप भी किया गया है. संसद में मानसूत्र सत्र के पहले दिन की कार्रवाई भी हंगामे की भेंट चढ़ गई है. सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. इस बीच, शुक्रवार को नाराज भीड़ ने हैवानियत के मुख्य आरोपी का घर जला दिया है. घटना चेकमाई इलाके की है.
बता दें कि मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक गांव में कुकी-जोमी समुदाय की दो महिलाओं से दरिंदगी का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था. ये घटना 4 मई की बताई गई है. इस मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से 18 मई को शिकायत की गई थी और पुलिस ने 21 मई को एफआईआर दर्ज कर ली थी. लेकिन, आरोपियों की गिरफ्तारी ढाई महीने बाद भी नहीं की गई थी. दो दिन पहले मामला सामने आया और देशभर में नाराजगी बढ़ी तो मणिपुर पुलिस एक्शन में आई और 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
'स्थानीय पुलिस ने एक्शन नहीं लिया'
मणिपुर पुलिस ने दावा किया है कि उसने घटना के मुख्य साजिशकर्ता और आरोपी हेरोदास सिंह को भी अरेस्ट कर लिया है. थोउबाल जिले से पहली गिरफ्तारी हुई थी. मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने वायरल वीडियो पर बयान दिया है. उन्होंने कहा- मैंने डीजीपी को अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और कड़ी सजा दिलाए जाने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है. डीजीपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा है. जिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई, वहां के पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की.
मणिपुर: गुस्साई भीड़ ने महिलाओं के साथ दरिंदगी के मुख्य आरोपी का फूंका घर
'इंटरनेट बैन हटने के बाद वीडियो वायरल'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



