
मुख्तार अंसारी के बाद अब जानी दुश्मन बृजेश सिंह भी यूपी सदन में नहीं दिखेंगे
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बाहुबली मुख्तार अंसारी ढाई दशक तक विधायक रहे, लेकिन इस बार चुनाव नहीं लड़े. इसी तरह से मुख्तार के जानी दुश्मन माफिया बृजेश सिंह भी यूपी की सदन में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि इस बार एमएलसी चुनाव में उन्होंने खुद लड़ने के बजाय अपनी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह को उतारा है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा से बाहुबली मुख्तार अंसारी के बाहर होने के बाद अब उनके जानी दुश्मन माफिया बृजेश सिंह भी सदन में नजर नहीं आएंगे. वाराणसी-चंदौली-भदोही स्थानीय निकाय की विधान परिषद सीट पर एमएलसी बृजेश सिंह ने खुद चुनाव मैदान में उतरने के बजाय अपनी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह को निर्दलीय उतार रखा है. बृजेश सिंह की पत्नी का मुकाबाला बीजेपी के डॉ. सुदामा पटेल और सपा के उमेश यादव से हैं. ऐसे में यह एमएलसी सीट पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट बनी हुई है, जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है.
वाराणसी-चंदौली-भदोही स्थानीय निकाय की एमएलसी सीट पर माफिया बृजेश सिंह के परिवार यानि कपसेठी हाउस का दो दशक से सियासी वर्चस्व कायम है. पिछली बार 2016 के एमएलसी चुनाव में इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बृजेश सिंह खुद मैदान में उतरे थे, जिन्हें बीजेपी ने वाकओवर देते हुए अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था. बृजेश सिंह सपा की मीना सिंह को हराकर एमएलसी बने थे.
वाराणसी एमएलसी सीट पर साल 1998 में बृजेश सिंह के भाई उदयनाथ सिंह ने पहली बार जीत हासिल की थी. उन्होंने 2004 का चुनाव भी जीता था. दोनों ही बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर सदन पहुंचे थे. उदयनाथ सिंह के निधन के बाद साल 2010 के चुनाव में बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी और जीतकर एमएलसी बनी. हालांकि, बाद में उन्हें बसपा से निकाल दिया गया था और 2016 में बृजेश सिंह निर्दलीय एमएलसी बने थे.
पांच साल एमएलसी रहने के बाद बृजेश सिंह ने इस बार भी वाराणसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था, पर साथ ही अपनी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह को भी निर्दलीय उतार रखा था. ऐसे में बृजेश सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है तो उनकी पत्नी ही मैदान में है. ऐसे में बीजेपी ने डॉ सुदामा पटेल को अपना प्रत्याशी बनाकर मुकाबले को रोचक बनी दिया है, जहां पर अब बीजेपी के लिए भी यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है.
बता दें कि पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह के बीच अदावत जगजाहिर है, दोनों ही एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं. अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद मुख्तार अंसारी 1996 से लगातार मार्च 2022 तक विधानसभा सदस्य रहे थे. 2017 में योगी सरकार के आने के बाद मुख्तार अंसारी पर कानूनी शिकंजा जमकर कसा है. इस बार मुख्तार ने खुद चुनाव लड़ने के बजाय अपने बेटे अब्बास अंसारी को उतारा था. वह जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. ऐसे में ढाई दशक में पहली बार है जब मुख्तार अंसारी विधानसभा सदन नहीं पहुंच सके.
माफिया बृजेश सिंह और मुख्तार की अदावत नब्बे के दशक में शुरू हुई और दोनों ही एक के दूसरे खून के प्यासे हो गए थे. रंजिश के चलते दोनों ही गैंगों का कई बार आमना-सामना हुआ. ऐसे में बृजेश सिंह का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ने के बाद लंबे समय तक वह अंडरग्राउंड रहे. 24 सालों तक गायब रहने के बाद बृजेश सिंह को साल 2008 में दिल्ली स्पेशल पुलिस ने गिरफ्तार किया. यूपी की जेल में रहते हुए बृजेश सिंह ने सियासत में कदम रखा और 2012 के विधानसभा चुनाव में चंदौली की सैयदराजा सीट से किस्मत आजमाया, लेकिन जीत नहीं सके.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



