
मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, परिवार से की मुलाकात
AajTak
मुख्तार अंसारी के घर वह देर रात पहुंचे. इस दौरान प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी और जरूरत के लिए अन्य बलों की भी तैनाती थी. मुख्तार अंसारी के घर के बाहर काफी भीड़ भी है. मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलकर ओवौसी ने X पर पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'आज मरहूम #मुख्तार_अंसारी के घर #गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं.
AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार देर रात गाजीपुर पहुंचे. यहां उन्होंने माफिया और विधायक रहे मुख्तार अंसारी के घर मोहम्मदाबाद पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी के इस तरह जेल में मौत हो जाने को लेकर सवाल उठाए और मुख्तार अंसारी के बेटे समेत अन्य परिजनों को भी सांन्त्वना दी.
मुख्तार अंसारी के घर वह देर रात पहुंचे. इस दौरान प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी और जरूरत के लिए अन्य बलों की भी तैनाती थी. मुख्तार अंसारी के घर के बाहर काफी भीड़ भी है. मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलकर ओवौसी ने X पर पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'आज मरहूम #मुख्तार_अंसारी के घर #गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं.
आगे उन्होंने लिखा कि, इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा, तुम हो 'फिरौन' तो 'मूसा' भी जरूर आएगा.
इलाज को तवज्जो नहीं देने का लगाया था आरोप जब बीते गुरुवार को मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी, तब भी ओवौसी ने X पर पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी. मुख्तार अंसारी के कार्डियेक अरेस्ट से मौत के बाद AIMIM सांसद Asaduddin Owaisi ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने X पर लिखे पोस्ट में मुख्तार अंसारी के इलाज को तवज्जो नहीं देने का आरोप लगाया था और इसे निंदनीय कहा था.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि, 'इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही रजियून. अल्लाह से दुआ है के वो मुख़्तार अंसारी को मग़फ़िरह अदा करें, उनके ख़ानदान और उनके चाहने वालों को सब्र्-ए-जमील अदा करें. गाजीपुर की अवाम ने अपने चहीते बेटे और भाई को को खो दिया. मुख्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया था के उन्हें ज़हर दिया गया था. बावजूद इसके, सरकार ने उनके इलाज पर तवज्जो नहीं दिया. निंदनीय और अफसोसजनक.
बांदा जेल में था मुख्तार अंसारी बता दें कि, उत्तर प्रदेश में बड़े माफिया रहे मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी. बांदा जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया. यहां करीब 1 घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रदेश भर में पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के खिलाफ 61 केस दर्ज थे. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, सीएलए एक्ट से लेकर एनएसए तक शामिल है. इनमें से उसे 8 मामलों में सजा हो चुकी थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



