
मुंबई वोटिंग में सुस्त, लेकिन बारामूला में कैसे टूटे वोटिंग के रिकॉर्ड, समझें पांचवें चरण की वोटिंग का गणित
AajTak
पांचवें चरण के लिए मुंबई में वोट देने पहुंचे सलमान खान और कश्मीर के बांदीपोरा में वोट देने के लिए लगी हुई महिलाओं की लंबी लाइन और फिर वही दस्तक कि हीरो जहां से खड़े हो जाते हैं वहां से फैन की लाइन लग जाती है बात सही है. लेकिन आज जरूरी है कि फैन बना जाए लंबी लाइन में लगे उन मतदाताओं का जो कश्मीर के बांदीपोरा में वोट देने गए थे.
लोकसभा चुनाव की जारी गहमा-गहमी के बीच सोमवार का दिन पांचवें चरण के वोट डाले गए. ये चरण काफी अहम इसलिए रहा क्योंकि इसमें कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है और जब सोमवार को वोटिंग हो गई तो इनके भाग्य का लेखा ईवीएम में कैद हो चुका है, जिसका पिटारा अब 4 जून को ही खुलेगा. 14 दिन के इस इंतजार से पहले जब पांचवें फेज के वोटिंग टर्नआउट पर नजर जाती है तो ये काफी चौंकाता है.
बारामूला ने वोटिंग में मुंबई को पछाड़ा वजह... वजह है कि एक तरफ तो मायानगरी मुंबई, जहां वोट डालने पहुंचे किंग खान शाहरुख, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या, इसके अलावा करीना, सैफ, हीमैन धर्मेंद्र और भी बहुत से सिल्वर स्क्रीन के सितारे... लेकिन जानते हैं मुंबई का टोटल वोटिंग टर्नआउट कितना है? महज 34 फीसदी. इतना कम मतदान. पश्चिम बंगाल 73 फीसदी वोटिंग के साथ सबसे आगे है, लेकिन मुंबई की जनता को पीछे छोड़ दिया बारामूला (कश्मीर) की वोटिंग ने. यहां लोग पोलिंग बूथ पर उस जज्बे के साथ उमड़े थे, जो सही मायने में लोकतंत्र के महोत्सव का अहसास कराता है.
आर्टिकल 370 में बदलाव के बाद पहली बार कश्मीर में वोटिंग धारा 370 से कश्मीर को आजादी मिलने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव हुए. सोमवार को कश्मीर की बारामूला सीट पर वोटिंग हुई. खास बात ये कि यहां के वोटर्स ने दोपहर में ही साल 2019 में हुए मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. दोपहर एक बजे तक ही बारामूला में 34.69 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी, साल जबकि 2019 में यहां 34.60 फीसदी वोटिंग हुई थी. जम्मू-कश्मीर का शाम को सामने आया टोटल वोटिंग टर्न आउट 55 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया है और इस तरह घाटी में 40 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है.
लगातार कई सालों तक आतंक, दहशत और दर्द की इंतहा सहते, दुख की काली रात में गुजारा करने वाले कश्मीरियों ने सोमवार को वोटिंग के लिए उत्साह दिखाकर ये साबित कर दिया कि अब वह डर की कैद से आजाद हैं और लोकतंत्र की खुशनुमा सुबह देखने बाहर निकले हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









