
मुंबई में शरफेन रदरफोर्ड ने अंग्रेजों को धोया, होल्डर भी चमके; 7 गेंद में 2 विकेट गिरने के बाद भी वेस्टइंडीज ने बना डाले 196 रन
ABP News
ENG vs WI Score: वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बना दिए हैं. शरफेन रदरफोर्ड के अर्धशतक के बाद जेसन होल्डर ने भी तूफानी पारी खेली.
England vs West Indies Score: वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बना दिए हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. कैरेबियाई टीम के लिए शरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में 76 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. जेसन होल्डर ने भी 33 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. पिछले मैच के हीरो रहे शिमरोन हेटमायर ने भी 23 रनों की कैमियो पारी खेल समा बांधा. वेस्टइंडीज ने अपने पहले 2 विकेट पहली 7 गेंद में ही खो दिए थे.
शरफेन रदरफोर्ड ने 42 गेंद में 76 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाए. अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर के बल्ले ने भी आग उगली, जो 17 गेंद में 33 रनों की तेजतर्रार पारी खेल आउट हुए. उनके अलावा शिमरोन हेटमायर 12 गेंद में 23 रनों की छोटी, लेकिन विस्फोटक पारी खेली.
15 ओवरों में वेस्टइंडीज का स्कोर 130/5 था, लेकिन इसके बाद रदरफोर्ड और होल्डर का ऐसा तूफान आया कि इंग्लैंड के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगड़ी हुई नजर आने लगी. आदिल रशीद द्वारा की गए 18वें ओवर को छोड़ दिया जाए, तो अंतिम 5 में एक भी ओवर ऐसा नहीं रहा, जिसमें वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 10 से कम रन बटोरे हों.
इसी बीच सैम कर्रन के एक ही ओवर में जेसन होल्डर ने 3 छक्के लगाए. वहीं रदरफोर्ड और होल्डर ने जोफ्रा आर्चर को भी खूब पीटा. इंग्लैंड की ओर से आर्चर ही सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवरों में 48 रन दे डाले.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












