
मुंबई में रेड लाइट पार करके निकल गई लोकल ट्रेन, रेलवे की सफाई- सिग्नल फेल्योर के कारण हुई थी गड़बड़ी
AajTak
कल्याण से सीएसएमटी जाने वाली एक उपनगरीय ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर जा रही थी, इस दौरान उसने दोपहर करीब 3.20 बजे रेड सिग्नल तो. ड़ दिया. सौभाग्य से, मोटरमैन को गलती का एहसास हुआ और उसने ट्रेन को थोड़ा आगे रोक दिया. सूत्रों ने बताया कि उसी समय एक अन्य ट्रेन सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर थी
मुंबई में गुरुवार को एक रेल हादसा होने से बच गया. सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर यहां मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर एक लोकल ट्रेन ने रेड सिग्नल तोड़ दिया. रेलवे प्रवक्ता ने इसे "सिग्नल फेल्योर" करार दिया है. यह घटना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पास की है. इस घटना के कारण उपनगरीय सेवाएं करीब एक घंटे तक बाधित रहीं. मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने ट्रेन के सिग्नल तोड़ने की बात से इन्कार किया है. इसे रेलवे अपनी भाषा में 'सिग्नल पासिंग एट डेंजर' (एसपीएडी) कहा जाता है. उन्होंने दावा किया कि "सिग्नल फेल्योर" के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं.
प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर जा रही थी ट्रेन लेकिन रेलवे सूत्रों के मुताबिक, कल्याण से सीएसएमटी जाने वाली एक उपनगरीय ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर जा रही थी, इस दौरान उसने दोपहर करीब 3.20 बजे रेड सिग्नल तोड़ दिया. सौभाग्य से, मोटरमैन को गलती का एहसास हुआ और उसने ट्रेन को थोड़ा आगे रोक दिया. सूत्रों ने बताया कि उसी समय एक अन्य ट्रेन सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर थी और एक एसी लोकल प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आ रही थी. ऐसे में एक बड़ा हादसा हो सकता था.
15 मिनट देरी से चल रही ट्रेनें रेलवे अधिकारियों द्वारा मोटरमैन को बदलने और ट्रेन को उलटने के बाद सेवाएं फिर से शुरू हुईं. यात्रियों ने बाद में दावा किया कि शाम के व्यस्त समय के दौरान ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही थीं. मध्य रेलवे के चार उपनगरीय गलियारों पर हर दिन लगभग 35 लाख लोग यात्रा करते हैं.
बता दें कि, ऐसे ही सिग्नल फेल होने की शिकायत अभी कुछ दिन पहले भी आई थी. इसी महीने 8 अगस्त को माहाराष्ट्र में सिग्नल फेल होने के कारण पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई थी. इसके चलते यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा. रेल अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार सुबह दक्षिण मुंबई के चर्चगेट पर सिग्नल फेल होने के कारण पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) की लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं. कुछ यात्रियों ने दावा किया कि सिग्नल की विफलता के कारण, सुबह के व्यस्त समय के दौरान पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें कम से कम 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही थीं.
सिग्नल फेल होने से बड़ा हादसा होने वाली घटनाओं में ओडिशा के बालासोर का हादसा भी शामिल है, जब स्गिनल फेल होने से एक ट्रेन डिरेल हो गई और दो अन्य ट्रेनें भी हादसे का शिकार गहो गईं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




