
मुंबई में मर्डर, सांसद की पोस्ट और लॉरेंस गैंग का खौफ... पप्पू यादव को धमकी दिए जाने की पूरी कहानी
AajTak
रविवार की देर रात पप्पू यादव के मोबाइल पर एक गुमनाम कॉल आती है. फोन पर लंबी बातचीत होती है. फोन रखने के बाद पहली बार पप्पू यादव को अहसास हुआ कि अभी-अभी लॉरेंस गैंग फोन पर उन्हें धमकी दे चुका है. पर पप्पू यादव फिर भी नहीं रुके.
वो 13 अक्टूबर 2024 का ही दिन था. मुंबई में बाबा सिद्दीकी के क़त्ल को 24 घंटे हो चुके थे. अहमदाबाद की साबरमती जेल और मुंबई के बांद्रा से हजार किलोमीटर से भी ज्यादा दूर पूर्णिया में बैठे सात बार के निर्दलीय सांसद और कभी बाहुबली रहे पप्पू यादव ने अचानक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल दी.
पप्पू यादव ने लॉरेंस को दी थी खुली धमकी इधर, पोस्ट डली उधर पप्पू यादव देश भर की मीडिया के लिए सुर्खियां बन गए. लॉरेंस को खुली धमकी देने तक ही पप्पू यादव नहीं रुके. बल्कि इसके बाद वो पूर्णिया से मुंबई पहुंच गए. बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़िशान सिद्दीकी से मुलाकात की. साथ देने का भरोसा दिया. मुलाकात तो उन्हें सलमान खान से भी करनी थी. मगर सलमान शूटिंग में बिजी थे. लिहाजा फोन पर ही सलमान को हौसला देकर पप्पू यादव पूर्णिया लौट गए. बाद में खुद ही सलमान से फोन पर हुई बातचीत के बारे में पोस्ट कर पूरी जानकारी भी दी.
पूरे देश के सामने किया धमकी का खुलासा अब तक सबकुछ ठीक था. लेकिन तभी तीन दिन पहले रविवार की देर रात पप्पू यादव के मोबाइल पर एक गुमनाम कॉल आती है. फोन पर लंबी बातचीत होती है. फोन रखने के बाद पहली बार पप्पू यादव को अहसास हुआ कि अभी-अभी लॉरेंस गैंग फोन पर उन्हें धमकी दे चुका है. पर पप्पू यादव फिर भी नहीं रुके. उन्होंने लॉरेंस गैंग से फोन पर मिली धमकी की पूरी बातचीत खुद ही देश के सामने रख दी.
दूसरी बार भी फोन पर मिली धमकी लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी की ये पहली किस्त थी. इसके बाद पप्पू यादव के मोबाइल पर एक बार फिर धमकी भरा फोन आया. अब जैसे ही पप्पू यादव को इस कॉल की सच्चाई और दी गई धमकी की गंभीरता अंदाज़ा हुआ, फौरन उन्होंने पहले से ही मिली सुरक्षा को और बढ़ाने की अर्जी सरकार को दे दी.
जैमर बंद करने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति मिनट फोन पर धमकी देने के दौरान धमकाने वाले ने दो अहम बातें कहीं. पहली ये कि पप्पू यादव को धमकाने के लिए जो फोन किया जा रहा है, उस कॉल को करने के लिए जेल के जैमर को दस मिनट तक बंद कर दिया गया. जैमर बंद करने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति मिनट है. यानी दस मिनट कॉल के लिए धमकी देने वाले ने दस लाख रुपये खर्च किए. अब जाहिर है जेल का जैमर बंद होगा, तो बंद करने वाले जेल का ही स्टाफ होगा.
साबरमती जेल में ही बंद है लॉरेंस बिश्नोई यानी जेल का स्टाफ दस मिनट के आराम से दस लाख रुपये कमा लेता है. दूसरी अहम बात ये थी कि धमकाने वाले ने पप्पू यादव को एक मौका दिया है कि वो खुद साबरमती जेल में कॉल करे और ये बात पूरे देश को पता है कि लॉरेंस साबरमती जेल में ही बंद है. अब देखना ये है कि क्या पप्पू यादव लॉरेंस को कॉल करेंगे और उससे भी बड़ी बात ये कि अगर वो लॉरेंस को कॉल करेंगे, तो क्या उस बातचीत को भी उसी तरह सार्वजनिक करेंगे?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




