
मुंबई में बारिश का कहर! बिग बॉस 19 की शूटिंग पर लगी रोक, दिखाई जानी थी घर की झलक
AajTak
आज यानी मंगलवार को बिग बॉस के इस घर को मीडिया के लिए खोला जाना था. लेकिन बारिश और शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण जियो हॉटस्टार की टीम ने मंगलवार सुबह ही यह इवेंट रद्द कर दिया.
मुंबई में बारिश ने कहर ढाया हुआ है. इससे न सिर्फ जन-जीवन पर असर पड़ा है बल्कि काम-काज भी रुक गया है. कभी न थमने वाले शहर की रफ्तार भी इस लगातार बरसते पानी ने रोक दी है. इसका सीधा असर शूट पर भी पड़ा है. मच-अवेटेड रिएलिटी शो बिग बॉस 19 की शूटिंग भी रुक गई है.
टीम ने जारी किया बयान
इंडिया टुडे/आजतक को मिली खबर कहती है कि आज यानी मंगलवार को बिग बॉस के इस घर को मीडिया के लिए खोला जाना था. लेकिन बारिश और शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण जियो हॉटस्टार की टीम ने मंगलवार सुबह ही यह इवेंट रद्द कर दिया.
टीम ने कहा कि, “शहर में भारी बारिश और पानी जमा होने की वजह से बिग बॉस हाउस टूर और इससे जुड़ी सारी गतिविधियां अभी के लिए रोक दी गई हैं. हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है. बारिश की स्थिति के अनुसार हम आपको आगे की जानकारी देंगे.”
मीडिया पर्सन्स को वापस भेजा गया
सूत्रों कहते हैं कि, दिल्ली से आए पत्रकारों को समय पर उतार दिया गया ताकि उन्हें सफर में कोई परेशानी न हो. जो पत्रकार मुंबई पहुंच चुके थे, उन्हें वापस भेज दिया गया ताकि वे यहां फंस न जाएं, क्योंकि कई फ्लाइट्स लेट या कैंसिल हो गई थीं. अब टीम एक नई तारीख तय करने पर काम कर रही है जिससे दर्शकों को बिग बॉस के घर की झलक मिल सके, जो हर साल लोगों में उत्साह और जिज्ञासा जगाता है.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.












