
मुंबई में तेज रफ्तार टेंपो ने मारी ऑटो-रिक्शा को टक्कर, हादसे में 25 साल के युवक की मौत
AajTak
MHB पुलिस स्टेशन के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार टेंपो ने उस ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें युवक यात्रा कर रहा था. घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया.
मुंबई के बोरीवली इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नालासोपारा ईस्ट निवासी सुनील विश्वकर्मा के रूप में हुई. हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
MHB पुलिस स्टेशन के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार टेंपो ने उस ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें युवक यात्रा कर रहा था. घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
सुनील विश्वकर्मा और उनके पिता राजेंद्र विश्वकर्मा (उम्र 56) किसी काम के सिलसिले में बोरीवली के न्यू लिंक रोड पर स्थित योगी नगर गए थे. वहां से काम पूरा करने के बाद वे घर लौटने के लिए रात 9 बजे एक शेयरिंग ऑटो रिक्शा में सवार हुए. थोड़ी दूर जाने के बाद एक तेज रफ्तार टेंपो चालक ने रिक्शा के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी. टक्कर की वजह से सुनील के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया.
सुनील को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत में उसे KEM अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया. डॉक्टर्स के मुताबिक सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सुनील की मौत हुई.
सुनील की मौत के बाद उसके पिता राजेंद्र विश्वकर्मा ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, उनके बयान के आधार पर MHB कॉलोनी पुलिस ने बीएनएस की धारा 134(ए), 134(बी), 184, 106, 125(ए), 125(बी) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस फिलहाल फरार टेंपो चालक की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










