
मुंबई में डिलीवरी बॉय को तेज रफ्तार बस ने कुचला, लोगों में आक्रोश
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई के प्रभादेवी इलाके में शनिवार को एक फूड डिलीवरी मैन को बेस्ट बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
महाराष्ट्र के मुंबई के प्रभादेवी इलाके में शनिवार को एक फूड डिलीवरी मैन को बेस्ट बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक डिलीवरी मैन को एक बस ने कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना रात 9 बजे अप्पासाहेब मराठे रोड पर हुई. कुचलने के बाद आरोपी बस चालक फरार हो गया. मृतक की पहचान सार्थक जंगम (21) के रूप में हुई है. वह वर्ली कोलीवाड़ा का निवासी था. उसे रूट नंबर 171 पर बेस्ट बस ने कुचल दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, पिकअप ने रौंदा एक ही गांव की 6 महिलाएं, सात की मौत
घटना के सिलसिले में बस चालक पर मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस चालक काफी स्पीड में था. इसी बीच अचानक डिलीवरी मैन बीच में आ गया और चालक बस कंट्रोल नहीं कर पाया. जिससे डिलीवरी मैन कुचल गया.
इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, प्रशासन ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








