
मुंबई: भायखला में पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, 7 लोग घायल
AajTak
मुंबई के भायखला में मदनपुरा इलाके की फणुसवाला बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया. इस हादसे में 7 लोग घायल हुए. सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है.
मुंबई के भायखला इलाके में बुधवार दोपहर एक पुरानी इमारत का हिस्सा ढह गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए. यह घटना मदनपुरा इलाके में स्थित फणुसवाला बिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन (साल्वेशन आर्मी) परिसर में हुई. हादसे के तुरंत बाद बीएमसी, मुंबई फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) के मुताबिक, घटना की सूचना 22 अक्टूबर को दोपहर 12:49 बजे मिली थी. इसके बाद 2:21 बजे अपडेट रिपोर्ट जारी की गई. इसे 'हाउस कॉलैप्स लेवल-I' घटना घोषित किया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ग्राउंड + एक मंजिला (G+1) पुरानी इमारत थी और इसकी पहली मंजिल का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया.
हादसे में सात लोग घायल
इस हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं. इनमें से दो को नायर अस्पताल और पांच को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि गुलाम रसूल (24 वर्ष) और मोहम्मद सैयद (59 वर्ष) को भर्ती किया गया है और दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है. वहीं भाटिया अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि आरिफ (29 वर्ष), सत्तार (35 वर्ष), मोहम्मद (35 वर्ष), शमसुल (29 वर्ष) और कैथरीन (45 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद ओपीडी आधार पर छुट्टी दे दी गई.
इलाके को किया गया सील
बीएमसी और फायर ब्रिगेड की टीमें फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है और इमारत की संरचनात्मक जांच (structural audit) की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और हिस्सा अस्थिर या गिरने की स्थिति में तो नहीं है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










