
मुंबई के साठे कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरी थर्ड ईयर की छात्रा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
AajTak
मुंबई के विले पारले इलाके के साठे कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा संध्या पाठक की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह हादसा था, जबकि परिजनों को शक है कि किसी ने उसे धक्का दिया है. विले पारले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुंबई के विले पारले इलाके में स्थित साठे कॉलेज में सोमवार को एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान 21 वर्षीय संध्या पाठक के रूप में हुई है, जो कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के मुताबिक जब संध्या कॉलेज की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी तो मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह एक दुखद हादसा था और छात्रा गलती से नीचे गिर गई.
तीसरी मंजिल से गिरी थर्ड ईयर की छात्रा
वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं है, बल्कि किसी ने उसे जानबूझकर धक्का दिया है. मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. विले पारले पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ छात्रों और स्टाफ से पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










