
मुंबई के सांताक्रूज में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़, 3 घायल
AajTak
मुंबई के सांताक्रूज (पूर्व) के गोलीबार इलाके में मामूली विवाद के चलते दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. उपद्रवियों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.
मुंबई के सांताक्रूज (पूर्व) स्थित गोलीबार इलाके में शनिवार रात दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प के दौरान अराजक तत्वों ने दुकानों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस का कहना है कि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए. मामले में FIR दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.
दरअसल, घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उपद्रवियों को बांस की लाठियां लेकर दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए देखा गया है. फिलहाल, वकोला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189 (गैरकानूनी जमावड़ा), 191 (दंगा) और 115 (हमला) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
यह भी पढ़ें: मुंबई में ED दफ्तर की बिल्डिंग में लगी आग, इसी ऑफिस में कई राजनेताओं के खिलाफ चल रही जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है. इलाके में फिलहाल पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति पर काबू रखा जा सके. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








