
मुंबई एयरपोर्ट से आज उड़ान नहीं भरेंगी फ्लाइट्स, 6 घंटे के लिए पाबंदी, जानें वजह और पूरी डिटेल
AajTak
मुंबई एयरपोर्ट पर आज छह घंटे के लिए फ्लाइट ऑपरेशन रद्द रहेंगे. हवाई अड्डे को अस्थायी तौर पर बंद करने का मकसद रनवे की मरम्मत और रखरखाव करना है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर फ्लाइट ऑपरेशन आज यानी मंगलवार को छह घंटे के लिए बंद रहेगा. मॉनसून के मौसम के बाद एयरपोर्ट के दो रनवे पर मेंटेनेंस यानी रख-रखाव के काम के लिए एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा. एयरपोर्ट की ओर से आए बयान की मानें तो फ्लाइट्स ऑपरेशन छह घंटे तक बंद रहने वाला है. मेंटनेंस का काम सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा.
मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगा रन-वे एयरपोर्ट के बयान के मुताबिक, 'CSMIA के मॉनसून के बाद रनवे मेंटनेंस प्लान के हिस्से के तौर पर RWY 09/27 और RWY 14/32 दोनों रनवे 17 अक्टूबर को अस्थायी रूप से नॉन-ऑपरेशनल रहने वाले हैं. यह निर्धारित अस्थायी बंद CSMIA की वार्षिक मॉनसून के बाद जरूरी मेंटेनेंस प्लान का एक हिस्सा है. इस संबंध में छह महीने पहले ही एयरमेन को नोटिस (एनओटीएएम) भी विधिवत जारी किया जा चुका है.'
हवाई अड्डे को निर्धारित अस्थायी तौर पर बंद करने का मकसद रनवे की मरम्मत और रखरखाव करना है. इसके जरिए ही एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को उच्चतम मानकों तक बरकरार रखा जा सकता है. CSMIA का कहना है कि हर साल मानसून के सीजन के बाद रनवे के रखरखाव के लिए इसे बंद किया जाता है. ये उन कामों का हिस्सा है, जिसके जरिए न सिर्फ फ्लाइट ऑपरेशन बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है.
एयरपोर्ट की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है,"सीएसएमआईए ने सभी स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से रखरखाव के सुचारू समापन को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी ढंग से उड़ानें निर्धारित की हैं. सीएसएमआईए यात्रियों से सहयोग और समर्थन की आशा रखता है."

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










