
मुंबईः 7 साल की उम्र में अपहरण, 9 साल बाद घर वापसी, हैरान कर देगी केस नंबर 166 की कहानी
AajTak
जिस घर की छोटी सी बेटी 9 सालों तक घर से गायब रही. जिसका इंतज़ार करते-करते मां की आंखें पथराने लगी और जिसके गम में उसका बाप दुनिया छोड़ कर चला गया, जब उस घर की बेटी अचानक इतने सालों के बाद अपने घर वापस लौट आए, तो घर में खुशियों का लौटना तो लाजिमी है.
मुंबई के एक पुलिस अफसर को गुमशुदा बच्चों को तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई. उस अफसर ने अपनी नौकरी के दौरान 165 बच्चों को ढूंढ निकाला. मगर केस नंबर 166 एक ऐसा मामला था, जिसे वो अफसर सुलझा नहीं पाया. क्योंकि इससे पहले ही वो अफसर रिटायर हो गया. फिर भी पुलिस केस नबंर 166 को सुलझाने की कोशिश में लगी रही. ये केस एक 7 साल की बच्ची से जुड़ा था, जिसे साल 2013 में अगवा कर लिया गया था लेकिन 2022 में एक करिश्मा हो गया..
9 साल बाद लौटकर आई बेटी मुंबई के अंधेरी वेस्ट का गिर्लबर्ट हिल इलाका, जहां रहनेवाले एक परिवार की खुशियां ऊपरवाले ने मानों एक ही झटके में वापस लौटा दी. जिस घर की नन्हीं सी बेटी 9 सालों तक घर से गायब रही. जिसका इंतज़ार करते-करते मां की आंखें पथराने लगी और जिसके गम में उसका बाप दुनिया छोड़ कर चला गया, जब उस घर की बेटी अचानक इतने सालों के बाद अपने घर वापस लौट आए, तो घर में खुशियों का लौटना तो लाजिमी है. गौड परिवार के साथ फिलहाल कुछ ऐसा ही हुआ है. ये परिवार कभी अपनी बेटी को गले लगाता है, तो कभी उनकी आंखों से खुशियों के आंसू बहने लगते हैं.
बेटी के वियोग में चली गई पिता की जान बस, इतनी खुशियों के बावजूद अगर किसी बात की खलिश है, तो वो है इस परिवार के मुखिया यानी बचपन में ही लापता हो चुकी पूजा के पिता का इस दुनिया से दूर चला जाना. घरवालों की मानें तो पूजा के गुम होने जाने के गम में उसके पिता संतोष गौड ने ठीक से खाना-पीना तक छोड दिया था. फिर वो शराब और दूसरे तमाम तरह के नशों में इस कदर डूबे कि उन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारी ने घेर लिया और आखिरकार इसी बीमारी ने ही उनकी जिंदगी लील ली. संतोष के बेटा यानी पूजा का भाई अपनी बहन की घर वापसी पर खुश तो बहुत है, लेकिन उसे इस बात का गम है कि अब पूजा को देखने के लिए उसके पिता ही इस दुनिया में नहीं हैं.
लापता होने की दर्दनाक कहानी कहते हैं वक्त हर जख्म भर देता है. भरता होगा शायद. लेकिन सच्चाई तो ये है कि अपनी बेटी को जीते-जी खो देनेवाले गौड परिवार का जख्म कभी नहीं भरा. वो पूरे नौ सालों तक अपनी बेटी की तलाश करते रहे. दर-दर की ठोकरें खाते रहे और शायद जब उनकी उम्मीद टूटने लगी थी, तब अचानक एक रोज़ करिश्मा हो गया. पूजा के गायब होने की कहानी जितनी दर्दनाक है, उसके अचानक से मिल जाने की कहानी भी उतनी हैरान करनेवाली है. जिसे जानकर आप सभी दंग रह जाएंगे.
आईसक्रीम के बहाने अपहरण बात साल 2013 की है. जब 7 साल की पूजा अपने भाई के साथ सुबह स्कूल के लिए निकली थी. रास्ते में उसका अपने भाई से आईसक्रीम के पैसों को लेकर झगड़ा हो गया. अब वो अपने भाई से दूर हट कर चलने लगी और बस इसी मौके का फायदा उस दंपति ने उठाया, जो ऐसी किसी बच्ची को अगवा करने के फिराक में वहां घूम रहे थे. उन्होंने पूजा को आईसक्रीम दिलाने के बहाने अपने पास बुलाया और अगवा कर लिया. फिर तो वो पूजा को लेकर अपने साथ अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे. कहानी ये थी कि दंपति को कोई बच्चा नहीं था और वो पूजा को बेटी की तरह पालना चाहते थे.
कराने लगे थे घर के सारे काम लेकिन कहते हैं ना कि अपने तो फिर अपने होते हैं. पूजा को अगवा तो किया गया था कि बेटी का प्यार देने के लिए लेकिन जल्द ही उस दंपत्ति ने पूजा के साथ किसी खरीदे गए गुलाम की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया. उससे घर का सारा काम-काज कराने लगे, मारने पीटने लगे, लोगों से मिलने-जुलने और बाहर निकलने तक पर पाबंदी लगा दी गई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



