
मुंबईः कूड़ेदान में मिला 7 महीने का भ्रूण, मां की तलाश कर रही पुलिस
AajTak
यह मामला मुंबई के चारकोप इलाके का है. जहां अष्टविनायक सोसायटी की बिल्डिंग के कूड़ेदान में सोमवार की दोपहर एक राहगीर ने भ्रूण को देखा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी.
मुंबई में एक कूड़ेदान में सात महीने का भ्रूण मिलने से लोग सन्न रह गए. दरअसल, एक राहगीर की नजर सड़क किनारे रखे कूडेदान पर पड़ी. जिसमें एक भ्रूण पड़ा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. तब जाकर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया.
यह मामला मुंबई के चारकोप इलाके का है. जहां अष्टविनायक सोसायटी की बिल्डिंग के कूड़ेदान में सोमवार की दोपहर एक राहगीर ने भ्रूण को देखा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी.
चारकोप थाना पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि वे जांच कर रहे हैं कि नवजात शिशु की मौत को छिपाने और लाश को ठिकाने लगाने का कोई सबूत तो नहीं है. वे इलाके की गर्भवती रही महिलाओं और हाल ही में बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं का विवरण जमा कर रहे हैं.
पुलिस अफसर ने बताया कि अब भ्रूण के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







