
मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स केस: दिल्ली के बिजनैसमेन कबीर तलवार समेत 2 अरेस्ट, 20 ठिकानों पर NIA की छापेमारी
AajTak
पिछले साल सितंबर में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर करीब 3000 किलोग्राम हेरोइन जब्त हुई थी. अब इससे जुड़े एक मामले में NIA ने 20 जगहों पर छापेमारी की है. वहीं 3 बड़े कारोबारियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दिल्ली में Playboy नाम से नाइट क्लब चलाने वाले कबीर तलवार शामिल हैं.
देश में ड्रग्स के खिलाफ जंग छेड़ते हुए NIA ने 20 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. इसमें दिल्ली में 14, गुजरात में 2, पंजाब में 1 और पश्चिम बंगाल में 3 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया. ये कार्रवाई पिछले साल सितंबर में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर जब्त की गई करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन से जुड़े मामले में की गई है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के एक नामी कारोबाी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली के प्लेबॉय क्लब का मालिक गिरफ्तार NIA ने इस छापेमारी को 24 अगस्त को अंजाम दिया. इस मामले में समुद्री रास्ते से अफगानिस्तान से भारत में ड्रग्स की कथित तस्करी की गई. इसके लिए आयात किए जाने वाले सामान के माध्यम से ड्रग्स को भारत लाया गया. इस मामले में अब तक की गई जांच और तलाशी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर दो लोगों की संलिप्तता पाई गई. NIA ने आज इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए लोगों में दिल्ली के निवासी हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ कबीर तलवार और प्रिंस शर्मा शामिल हैं. कबीर तलवार दिल्ली के सम्राट होटल में प्लेबॉय नाम से नाइट क्लब चलाता है
इंटरनेशनल ड्रग्स स्मगलिंग नेटवर्क का हिस्सा
दोनों गिरफ्तार आरोपी एक इंटरनेशनल ड्रग तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं. ये ग्रुप कमर्शियल लेवल पर बड़ी मात्रा में अफगानिस्तान में बनने वाली हेरोइन को इंडिया में स्मगल करता है. हेरोइन को भारत मे सेमी-प्रोसेस्ड टाल्क, बिटुमिनस कोल इत्यादि सामान के तौर पर आयात किया जाता है. इसी तरह की एक खेप पिछले साल 13 सितंबर 2021 को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ी गई थी. DRI ने इस पूरी खेप को जब्त कर लिया था.
फर्जी कंपनियों के माध्यम से करते थे तस्करी
आरोपी व्यक्तियों ने फर्जी कंपनियों के माध्यम से नशीले पदार्थों का आयात किया. हेरोइन के प्यूरीफिकेशन में कई अफगानी लोग भी शामिल पाए गए. ये सभी लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय थे. आरोपी व्यक्ति इस हेरोइन को आगे भेजने का भी काम करते थे.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


