
मिस्र का मददगार बनेगा भारत, आर्थिक मोर्चे पर झेल रहा है चुनौतियां
AajTak
भारत अप्रैल 2022 से मिस्र को रियायती दरों पर सैकड़ों टन गेहूं उपलब्ध करा रहा है. अप्रैल 2022 में भारत और मिस्र के बीच 10 लाख टन गेहूं की सप्लाई को लेकर बात हुई थी. लेकिन मई में भारत खुद गेहूं की किल्लत से जूझ रहा था, जिसका नतीजा यह हुआ है कि मोदी सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी. लेकिन इसके बावजूद भारत ने कई देशों को गेहूं भेजना जारी रखा, जिसमें मिस्र भी शामिल था.
भारत ने 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार किसी अरब देश के मुखिया को चीफ गेस्ट कै न्योता दिया. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी गुरुवार को गणतंत्र दिवस परेड के गवाह बने. वह ऐसे समय पर भारत पहुंचे, जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो गए हैं.
मिस्र के राष्ट्रपति के भारत आने को एक कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है जबकि सच्चाई यह है कि इस समय मिस्र को भारत की दोस्ती की सबसे अधिक दरकार है. मिस्र के हालात ऐसे हैं कि उसने बदहाली के मामले में पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ दिया है.
पाकिस्तान से भी बुरे दौर से गुजर रहा मिस्र
मिस्र भयंकर आर्थिक संकट से गुजर रहा है. इसे उसका अब तक का सबसे बुरा दौरा बताया जा रहा है. महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहे मिस्र के लोग दाने-दाने को तरस रहे हैं. देश में महंगाई दर 20 फीसदी के पार चली गई है. मुद्रा लगातार गोते खा रही है. मिस्र के लोग महंगाई से इतने त्रस्त हैं कि दाने-दाने को जूझ रहे हैं. हालात इतने बुरे हैं कि सरकार ने बैंकों से पैसे निकालने की सीमा सीमित कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना ने मिस्र की कमर तोड़ दी है.
एक तरफ गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी दिक्कतें मुंह बाए खड़ी हैं तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और अंदरूनी कलह भी जिम्मेदार है. रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से देश का पर्यटन क्षेत्र चौपट हो गया है. पर्यटन से मिस्र की अर्थव्यवस्था को सबसे अधिक लाभ होता था.
मिस्र के हालात भी किसी से छिपे नहीं है. कोरोना के बाद मिस्र में बदहाली का दौर है. मिस्र के अंदरूनी हालात इतने खराब हैं कि उसे कर्जा तक नहीं मिल पा रहा है. औसे में मोदी सरकार ने मिस्र के साथ रक्षा सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








