
मिलिट्री कोर्ट में इमरान समर्थकों के खिलाफ ट्रायल को ठहराया जायज, शहबाज सरकार ने किया सेना का बचाव
AajTak
पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने मिलिट्री कोर्ट की प्रशंसा की, जहां इमरान खान के समर्थकों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है. उन्होंने मिलिट्री कोर्ट के बचाव में कहा कि ये अदालतें निष्पक्ष सुनवाई कर रही हैं. बीते साल मई में इमरान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जब दावा है कि मिलिट्री संस्थानों को भी निशाना बनाया गया था.
पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों के खिलाफ मिलिट्री ट्रायल जारी है. ये मामले सैन्य संस्थानों पर अटैक को लेकर दर्ज किए गए थे और इसका ट्रायल मिलिट्री कोर्ट में हो रहा है. इमरान खान की पार्टी पीटीआई लगातार इसका विरोध करती रही है. अब यहां के सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने इसका बचाव किया है और पीटीआई पर मामले के राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया.
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने बुधवार को मिलिट्री कोर्ट्स द्वारा नागिरकों की सुनवाई के समर्थन में बयान दिया. उन्होंने इसे राष्ट्र रक्षा संस्थानों पर हमलों के मामलों को निपटाने के लिए सक्षम बताया. तराड़ ने विपक्षी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता इमरान खान से अपील की कि वे मामले का राजनीतिकरण न करें.
यह भी पढ़ें: इमरान के 'सत्याग्रह' ऐलान से शहबाज शरीफ के छूटे पसीने, बातचीत के लिए बनाई कमेटी
ब किसी रक्षा संस्था पर हमला होता है तो...
मीडिया से बातचीत में सूचना मंत्री ने कहा, "जब किसी रक्षा संस्था पर हमला होता है या उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है कि वे दोषियों को पकड़ें. जैसे रेलवे पुलिस रेलवे परिसर में अपराधों को संभालती है, वैसे ही सेना अदालतें सैन्य संपत्तियों पर हमलों से जुड़े अपराधों की सुनवाई करती हैं."
तराड़ ने इमरान खान की पार्टी पर आरोप लगाया कि वे मिलिट्री कोर्ट को विवाद खड़ा करने का साधन बना रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलिट्री कोर्ट्स सिर्फ डिफेंस इंस्टीट्यूशन पर हमलों से संबंधित मामलों की सुनवाई करती हैं, जैसे लाहौर में कोर कमांडर हाउस पर हमले का मामला शामिल है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









