
मिडिल क्लास पर महंगाई का असर, छोटी कारों की बिक्री घटी, लग्जरी के खरीदार बढ़े
AajTak
प्रीमियम सेगमेंट की कारों की बिक्री 38 फीसदी जबकि सस्ती कारों की बिक्री करीब सात फीसदी बढ़ी है. इससे 2021-22 में प्रीमियम कारों की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गई जो 2020-21 में 25 फीसदी रही थी.
कोरोना काल में कमाई घटने के बाद महंगाई (Inflation) ने छोटी कारों के सबसे बड़े बाजार को ठंडा कर दिया है. इसकी वजह से ग्राहकों का रुझान महंगी और प्रीमियम कारों की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में कार बाजार में छोटी कारों के मुकाबले महंगी और प्रीमियम कारों की बिक्री 5 गुना तक बढ़ गई है.
छोटी कारों के बड़े बाजार के तौर पर रहे भारत से अब छोटी कार (Compact Car) कंपनियां किनारा कर रही हैं. छोटी कारों में गिरावट की एक बड़ी वजह महंगाई भी है. इन कारों के बजट वाले खरीदारों की जेब कोरोना के असर से खाली हो गई है, जबकि महंगी और प्रीमियम कारें खरीदने वाले ज्यादा बजट के लोगों की आर्थिक सेहत पर कोरोना से खास असर नहीं हुआ है.
सस्ती कार की बिक्री घटी
ऐसे में आमदनी घटने और महंगाई बढ़ने के असर से छोटी और सस्ती कारों की बिक्री में गिरावट की आशंका क्रिसिल ने जताई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीमियम कारों के मुकाबले छोटी कारों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. नए मॉडल्स के लॉन्च की रफ्तार भी धीमी हुई है जिससे प्रीमियम यानी 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली कारों की तरफ खरीदारों का आकर्षण बढ़ा है.
वहीं 70 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाले टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी बनी रहने का अनुमान जताया गया है. भारत में आमतौर पर पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक कम कीमत वाली कार खरीदते हैं. इसके बावजूद 2021-22 में प्रीमियम सेगमेंट कारों की बिक्री सस्ती कारों के मुकाबले पांच गुना ज्यादा रही.
प्रीमियम सेगमेंट की कारों की बिक्री 38 फीसदी जबकि सस्ती कारों की बिक्री करीब सात फीसदी बढ़ी है. इससे 2021-22 में प्रीमियम कारों की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गई जो 2020-21 में 25 फीसदी रही थी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












