
मिडिल ईस्ट समेत 50 से ज्यादा देशों में स्थाई सैन्य बेस, क्यों US बिना जंग के भी विदेशी धरती पर टिका रह पाता है?
AajTak
मध्यस्थ के रोल में आए डोनाल्ड ट्रंप सीजफायर का एलान कर चुके, लेकिन ईरान और इजरायल के बीच जंग की चिंगारी अभी बुझी नहीं है. इस बीच ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने बीच में आना बंद नहीं किया, तो वो मिडिल ईस्ट स्थित उसके सैन्य बेस पर हमले जारी रखेगा. अकेले मध्य पूर्व ही नहीं, दुनिया के बहुत से देशों में यूएस के सैन्य ठिकाने हैं.
ईरान और इजरायल की लड़ाई के बीच कई अलग बातें निकलकर आ रही हैं. मसलन, ज्यादातर देश अपने यहां किसी भी और मुल्क की सेना को वेलकम नहीं करते, भले ही उनके बीच कितने ही अच्छे रिश्ते क्यों न हों. वहीं अमेरिका के सैन्य बेस बेहद आक्रामक देशों में भी बने हुए हैं. कई बार उसने युद्ध रोकने के लिए किसी देश में एंट्री की और फिर वहीं रुक गया. कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां की सरकार से लेकर जनता ने भी इसका ऐसा विरोध किया कि वॉशिंगटन को अपना बोरिया-बिस्तर समेटना पड़ा.
कहां-कहां हैं मिलिट्री बेस
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय कम से कम 51 देशों में 128 मिलिट्री बेस बनाए हुए है. इनमें में कुछ बेस ऐसे हैं, जो 15 सालों या उससे भी ज्यादा वक्त से चल रहे हैं. यहां अमेरिकी सेना को काफी ताकत मिली हुई है. यहां तक कि इन देशों में अमेरिकियों के लिए अलग बाजार और लाइफस्टाइल भी मिलेगी. सेना अपने परिवारों समेत लगभग सैटल हो चुकी. इसके अलावा कुछ ऐसे बेस भी हैं, जो स्थाई नहीं लेकिन यूएस डिफेंस की वहां पहुंच है. मध्य पूर्व में कतर, कुवैत, यूएई, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक, सीरिया, तुर्की, मिस्र और बहरीन में कई एक्टिव ठिकाने हैं.
इस बहाने शुरू किया घर में घुसना
अपने देश में विदेशी सेना की मौजूदगी का मतलब है, अपने घर में बाहरी लोगों को रखना. लेकिन वॉशिंगटन ने फॉरवर्ड प्रेजेंस के नाम पर ये काम जारी रखा. मतलब युद्ध से पहले ही अपनी सेना को मोर्चों पर तैनात रखना. दरअसल दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद यूएस को समझ आया कि केवल अपनी सीमाओं में रहते हुए ग्लोबल असर नहीं बनाया जा सकता.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








