
मिट्टी का तेल सिर पर छिड़ककर बाल सीधे कर रहा था 12 साल का बच्चा, आग लगने से मौत
Zee News
सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं जिसमें लोग आग का इस्तेमाल कर बाल सीधे करते हैं. 12 वर्षीय शिवनारायण ने भी ये वीडियोज देखे और अपने बाल सीधे करने के लिए मिट्टी का तेल सिर पर डाल लिया. माचिस की ताली जलाई और बालों को सीधा करने की कोशिश करने लगा.
तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के वेंगनूर इलाके में बाल सीधे करने के चक्कर में एक लड़के की जान चली गई. लड़के की उम्र 12 साल थी. वह कथित रूप से मिट्टी का तेल सिर पर छिड़ककर बाल सीधे करने की कोशिश कर रहा था. कहा जा रहा है कि उसने सोशल मीडिया पर देखकर ऐसा करने का प्रयास किया था. पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम शिवनारायण है. वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था. मंगलवार को उसने कथित रूप से अपने बालों पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलती हुई माचिस की तीली से उन्हें सीधा करने की कोशिश की.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










