
माही विज-जय भानुशाली ने कंफर्म किया तलाक, टूटी 14 साल की शादी, किसके साथ रहेगी बेटी तारा?
AajTak
माही विज और जय भानुशाली ने फाइनली तलाक कंफर्म कर दिया है. इनके सेपरेशन को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे, जिनपर अब जय-माही ने पूर्ण विराम लगा दिया है. माही और जय की शादी को 14 साल हो चुके थे. उन्होंने कहा है कि उनके रिश्ते में कोई विलेन नहीं है.
टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल माही विज और जय भानुशाली ने आखिरकार अपने तलाक की पुष्टि कर दी है. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है, जिससे उनकी 14 साल पुरानी शादी का अंत हो गया. इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस भावुक हो गए हैं, क्योंकि माही और जय को लंबे समय तक एक मजबूत और खुशहाल जोड़ी माना जाता रहा है. लंबे समये से कपल को लेकर अलगाव की खबरें आ रही थीं.
14 साल बाद टूटा रिश्ता
माही विज और जय भानुशाली ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में बताया कि ये फैसला उन्होंने काफी सोच-समझकर और शांति के साथ लिया है. दोनों ने साफ किया कि उनके रिश्ते में किसी तरह का दोष या गलत व्यक्ति नहीं है. ये अलगाव नकारात्मकता की वजह से नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आपसी सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए लिया गया फैसला है.
इंस्टा स्टोरी अपडेट में कपल ने लिखा- आज हम एक ऐसे मोड़ पर पहुंचे हैं, जिसे जीवन ने हमारे लिए चुना है. हमने साथ मिलकर प्यार, तरक्की, समझदारी और इंसानियत की साझा कीमतों को आगे बढ़ाया है. शांति के लिए, हमारे बच्चों के लिए, खुशी के लिए और सबसे जरूरी- एक-दूसरे के लिए, हमने अलग होने का फैसला लिया है. हम सबसे पहले अच्छे दोस्त रहेंगे और जो भी जिंदगी हमारे सामने लाएगी, उसका सामना हम पूरे सम्मान और समझदारी के साथ करेंगे.
'हालांकि अब हमारा रास्ता अलग है, लेकिन इस फैसले में कोई खलनायक नहीं है. ये कहानी नकारात्मकता या किसी गलत के बारे में नहीं है. कृपया समझें कि हम ये कदम शांति, सुकून और अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए उठा रहे हैं- किसी और वजह से नहीं. हम एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक-दूसरे का साथ देंगे और एक-दूसरे के लिए दुआ करते रहेंगे. हम आपसे भी यही निवेदन करते हैं कि हमारे इस फैसले का सम्मान करें, हमें प्यार और समझ दें, और हमारी निजता का ख्याल रखें, ताकि हम आगे बढ़ सकें- माही और जय भानुशाली.'
मिलकर करेंगे बेटी की परवरिश

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











