
मासूम बच्चे की ओर झपटा सियार, मुंह नोचा, देखें खतरनाक हमले का CCTV वीडियो
AajTak
यूपी के संत कबीर नगर जिले से सियार के हमले का वीडियो सामने आया है. यहां जंगली जानवर ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. इस हमले का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है. सियार के हमले में लगभग दो दर्जन लोग अब तक घायल हो चुके हैं. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें जंगली जानवर आवादी क्षेत्रों में घुसकर आतंक मचाते देखे गए हैं. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा है. एक ऐसा ही मामला यूपी के संत कबीर नगर जिले से सामने आया है. पूरी घटना दुधारा थाना क्षेत्र के परसा झांकरिया गांव की है. यहां अचानक सियार आ गया है और ये स्थानीय लोगों पर हमले कर रहा है. सियार के हमले में कई लोग घायल हो गए हैं. गांव में सियार के हमले का तो सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सियार ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. 38 सेकेंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर और एक कार खड़ी है. तभी ट्रैक्टर के पीछे से एक सियार आता है. गाड़ी की दूसरी तरफ छोटा बच्चा खड़ा है. उसके थोड़ी ही दूरी पर एक महिला भी खड़ी थी. बच्चे ने सियार को देख लिया. पलक झपकते ही सियार आता है और बच्चे पर खतरनाक हमला कर देता है. सियार बच्चे के मुंह की तरफ हमला करता है. सियार ने बच्चे को जमीन पर गिरा दिया और उसे जमीन पर घसीटकर आगे की ओर ले जाता है.
महिला ने बचाई बच्चे की जान
इस बीच, पास में खड़ी महिला आती है और हाथ में मौजूद बर्तन से सियार पर हमला कर देती है. महिला को हमलावर होते देख पास ही एक आदमी भी आ जाता है और वो सियार को भगाने के लिए उसकी तरफ दौड़ता है. सियार पीछे झाड़ियों की तरफ भाग जाता है. महिला परेशान दिखाई दे रही होती है और बच्चा भी सियार के हमले में घायल हो गया.
ग्रामीणों ने सियार को मौत के घाट उतार दिया?
बता दें कि इस सियार के हमले में लगभग दो दर्जन लोग अब तक घायल हो चुके हैं. इन घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन दो गंभीर हालत के मरीजों को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है. इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. इन घायलों में महिलाएं और बच्चों की तादाद ज्यादा है. बताते हैं कि ग्रामीणों ने हमलों के चलते सियार को मार दिया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



