
मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ लीक हुई खुफिया रिपोर्ट, विपक्ष कर रहा महाभियोग लाने की तैयारी
AajTak
न्यूज पोर्टल मालदीव रिपब्लिक (mvrepublic.com) की रिपोर्ट के मुताबिक इन खुफिया दस्तावेजों में 2018 की घटनाओं का जिक्र है. इनमें राष्ट्रपति मुइज्जू के पर्सनल बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने में अनियमितताओं का दावा किया गया है. दस्तावेजों में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है.
मालदीव में संसदीय चुनावों से पहले विपक्षी दल राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कथित भ्रष्टाचार की लीक रिपोर्ट को लेकर उन पर हमलावर हैं. उन्होंने मुइज्जू की जांच और उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की है. हालांकि, मालदीव के राष्ट्रपति ने अपने ऊपर लगे आरोप को खारिज कर दिया है. मालदीव में मजलिस (मालदीव की संसद) के चुनाव रविवार को होने हैं. उससे पहले मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) और मोहम्मद मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) के बीच आरोप-प्रत्यारोप ने सियासी माहौल गर्म है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि राजनीतिक तूफान सोमवार को एक गुमनाम हैंडल 'हसन कुरुसी' द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक खुफिया रिपोर्ट पोस्ट किए जाने से शुरू हुआ. इस पास्ट में फाइनेंसियल इंटेलिजेंस यूनिट फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) द्वारा तैयार मालदीव मोनेटरी अथॉरिटी और मालदीव पुलिस सर्विस से जुड़े कुछ दस्तावेज थे, जिसमें कथित तौर पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भ्रष्टाचार का जिक्र था.
मुइज्जू पर 2018 में संदिग्ध लेनदेन करने का आरोप
न्यूज पोर्टल मालदीव रिपब्लिक (mvrepublic.com) की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इन खुफिया दस्तावेजों में 2018 की घटनाओं का जिक्र है. इनमें राष्ट्रपति मुइज्जू के पर्सनल बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने में अनियमितताओं का दावा किया गया है. दस्तावेजों में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है. इसमें कहा गया है कि लेनदेन को छिपाने के लिए राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया गया और कॉर्पोरेट संस्थाओं के जरिए फंड की ओरिजिन छिपाई गई'.
इस पोस्ट के बाद मालदीव में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया और विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं. विपक्षी दलों मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) और पीपुल्स नेशनल फ्रंट (पीएनएफ) ने मामले की जांच की मांग की. पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद जमील अहमद ने लीक हुई खुफिया रिपोर्टों के बाद राष्ट्रपति मुइज्जू पर महाभियोग चलाने का आग्रह किया. अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जमील ने शासन के सभी स्तरों पर जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर देते हुए इन दस्तावेजों को दोबारा पोस्ट किया.
विपक्ष मुझे फंसाने की कर रहा है कोशिश: मुइज्जू मुइज्जू पर महाभियोग चलाने की मांग करने के अलावा, मालदीव की प्रोग्रेसिव पार्टी के वरिष्ठ सदस्य जमील ने राष्ट्रपति पर उनकी महत्वकांक्षी 'रास माले' विकास परियोजना में व्यापक भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया. जमील ने राष्ट्रपति मुइज्जू से इन आरोपों की स्वतंत्र जांच में सहयोग करने का आह्वान किया. मोहम्मद मुइज्जू ने मंगलवार देर रात भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष भले ही उन्हें फंसाने की कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का एक सबूत नहीं दे सकता. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हताशा के कारण इस मनगढ़ंत रिपोर्ट को लीक कराया है. मेयर और राष्ट्रपति पद के लिए मेरे कैम्पेन के दौरान भी यही आरोप लगाए गए थे. इस बार भी लोग पहले की तरह ही जवाब देंगे'.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




