
मालदीव में पति संग वेकेशन पर अकांक्षा, जल्द अजय देवगन की फिल्म में आएंगी नजर
AajTak
एक्ट्रेस अकांक्षा सिंह इन दिनों पति संग मालदीव्स में अपना शॉर्ट वेकेशन इंजॉय कर रही हैं. तस्वीरों में अकांक्षा के ग्लैमरस अंदाज ने फैंस को हैरान कर दिया है. अकांक्षा को इस अवतार में देखकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे.
कन्नड फिल्म पैलवान से साउथ फिल्मों में डेब्यू करने वालीं टीवी एक्ट्रेस अकांक्षा सिंह इन दिनों मालदीव में अपने पति कुणाल सैन संग वेकेशन इंजॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर अकांक्षा ने अपने वेकेशन की ग्लैमरस तस्वीरें अपलोड कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है.
अकांक्षा की तस्वीरों से देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे हॉलीडे का हर पल पूरे दिल से इंजॉय कर रही हैं.खासकर अकांक्षा की बिकनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












