
मालदीव के स्वतंत्रता दिवस में चीफ गेस्ट बने PM मोदी, मुइज्जू बोले- बेहतर भविष्य के लिए रास्ता खुला
AajTak
मालदीव की राजधानी माले के प्रतिष्ठित 'रिपब्लिक स्क्वायर' में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी का मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
PM Narendra Modi Joins Maldives Independence Day Celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव में हैं. आज उनके दौरे का आखिरी दिन है. मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. राजधानी माले के प्रतिष्ठित 'रिपब्लिक स्क्वायर' में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के साथ खड़े दिखे.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कई नेताओं से मुलाकात की है, जिसमें उपराष्ट्रपति उज हुसैन मोहम्मद लतीफ और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद भी शामिल हैं. उपराष्ट्रपति लतीफ और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बुनियादी ढांचे, तकनीक और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की गई.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हमारे देश बुनियादी ढांचे, तकनीक, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं. यह हमारे लोगों के लिए काफी फायदेमंद है. हम इस साझेदारी को आगे और मजबूत करना चाहते हैं.'
प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, 'प्रधानमंत्री के इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और मालदीव के गहरे और विशेष रिश्तों पर चर्चा की. उपराष्ट्रपति लतीफ ने संकट (आपदा) के समय भारत की ओर से आ रही मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया.'
मालदीव के उपराष्ट्रपति लतीफ ने क्या कहा?
मालदीव के उपराष्ट्रपति लतीफ ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है. इस साल भारत के साथ औपचारिक राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ है. हमने इस दौरान दोस्ती और सहयोग की यात्रा पर बात की. मुझे उम्मीद है कि भारत के साथ मजबूत सहयोग आगे भी जारी रहेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











