
मारपीट, लूटपाट, रेप और आपत्तिजनक वीडियो... फर्जी पुलिसवाला बनकर जंगल में आतंक फैलाने वाले 'डायना' की पूरी कहानी
AajTak
डायना एक ऐसा नाम है, जिसने कुसुम्ही जंगल में अपना आतंक फैला रखा था. डायना नाम का ये कुख्यात अपराधी किसी डायन से कम नहीं है. उसने अब तक हजारों की संख्या में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है. और बड़ी संख्या में महिलाओं को अपनी हवस का शिकार भी बनाया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये शातिर बदमाश डायना है कौन? और कैसे वो जंगल में आतंक फैला रहा था?
यूपी के गोरखपुर शहर से सटा कुसुम्ही जंगल अमूमन एक सैर सपाटे और पर्यटन की जगह माना जाता है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वहां कुछ ऐसा हो रहा है, जिसकी वजह से वहां जाने वाले तमाम लोग परेशान और खौफजदा हैं. लेकिन अब लोगों को परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं, क्योंकि उस जंगल में अमंगल करने वाला शातिर बदमाश अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. जिसका नाम है डायना.
जंगल में आतंक का दूसरा नाम था 'डायना' जी हां, आपने सही पढ़ा. डायना एक ऐसा नाम है, जिसने कुसुम्ही जंगल में अपना आतंक फैला रखा था. डायना नाम का ये कुख्यात अपराधी किसी डायन से कम नहीं है. उसने अब तक हजारों की संख्या में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है. और बड़ी संख्या में महिलाओं को अपनी हवस का शिकार भी बनाया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये शातिर बदमाश डायना है कौन? और कैसे वो जंगल में आतंक फैला रहा था?
जंगल में डायना के मुखबिरों का जाल दरअसल, कुसुम्ही जंगल गोरखपुर से कुशीनगर जिले की तरफ बढ़ने पर एक हरा भरा और घना जंगल है, जो हज़ारों एकड़ में फैला हुआ है. वहां लोग अक्सर सुकून की तलाश में जाते हैं. अच्छा वक्त गुजारने जाते हैं. कुछ प्रेमी युगल और कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राएं या प्रेमी जोड़े भी वहां जाने वालों में शामिल हैं. कुछ लोग घरवालों से छिपकर और लोगों की नजरों से बचकर या फिर इस जंगल को सुरक्षित मानकर वहां जाते थे. लेकिन डायना के मुखबिर वहां हर तरफ घात लगाए बैठे रहते थे. जो उसे वहां आने वालों की खबर दिया करते थे.
मारपीट, लूटपाट और आपत्तिजनक वीडियो खबर मिलते ही डायना अपने गिरोह के साथ वहां पहुंच जाता था. वो कभी पुलिसवाला बनकर तो कभी वन विभाग का अधिकारी बनकर वहां आने वालों से सवाल जवाब करता था. उसके साथ मारपीट और लूटपाट करता था. यही नहीं वो दरिंदगी के मामले में भी कम नहीं है. वो खासकर वहां आने वाले जोड़ों और प्रेमी युगलों से सख्त पूछताछ करता था. ऐसे में वे लोग भेद खुलने के डर से सकपका जाते थे. तब डायना मौके का फायदा उठाने लगता था. पहले वो लड़के को बंधक बनाकर उसका वीडियो बनाता था. फिर लड़के के साथ वहां गई लड़की से छेड़छाड़ करता था. कुछ के साथ रेप भी करता था और उन लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाता था. कहानी यहीं खत्म नहीं होती.
ऐसे हुआ डायना की काली करतूत का खुलासा जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि जंगल में जोड़ों को पकड़कर डायना खुद को पुलिस या वन विभाग का अधिकारी बताता था और लोगों को डराता धमकता था. फिर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करता था. इसी कड़ी में कुछ दिन पहले कुशीनगर के रहने वाला एक अधेड़ उम्र का शख्स अपनी महिला मित्र के साथ उसी जंगल में वक्त बिताने के लिए पहुंचा था. तभी डायना की नज़र उन पर पड़ी और उसका आपराधिक मोड एक्टिव हो गया.
अपनी एक गलती से पकड़ा गया डायना वह उस शख्स के पास पहुंचा और वही किया जिसके लिए वो कुख्यात था. कुल दस हज़ार में वो उस शख्स और उसकी महिला मित्र को छोड़ने के लिए राजी हो गया. लेकिन इस दौरान डायना ने एक बड़ी गलती कर दी. दरअसल, उसने ब्लैकमेलिंग की रकम पीड़ित से ऑनलाइन ले ली. यहीं से उसने अपने गुनाह का सुराग छोड़ दिया. बस पुलिस को उसकी ऐसी ही किसी गलती का इंतजार था. इसके बाद पुलिस सर्विलांस और मुखबिर नेटवर्क के ज़रिए आसानी से डायाना तक जा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अब उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




