
मायावती के एक और भतीजे की सियासत में होगी एंट्री? बसपा की बैठक में पिता और भाई के साथ ईशान भी पहुंचे
AajTak
मायावती ने बसपा के यूपी संगठन की समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक में आनंद कुमार और आकाश आनंद के साथ ईशान आनंद भी पहुंचे हैं. ईशान एक दिन पहले ही मायावती के जन्मदिन के मौके पर भी उनके साथ नजर आए थे.
यूपी में मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी एक्टिव मोड में आ गई है. बसपा प्रमुख मायावती ने राजधानी लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में यूपी के संगठन की समीक्षा बैठक बुला ली है. इस बैठक में बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही सभी जिलाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को बुलाया गया है.
गुरुवार को बसपा की इस बैठक में शामिल होने मायावती के भाई आनंद कुमार भी अपने पुत्र ईशान और आकाश आनंद के साथ पहुंचे. आकाश आनंद बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी भी हैं लेकिन ईशान आनंद के लिए यह पहला मौका है जब वह पार्टी की किसी बैठक में शामिल हो रहे हैं.
क्या सियासत में आएंगे ईशान आनंद?
ईशान आनंद के बसपा की बैठक में पहुंचने के साथ ही अब इस तरह के चर्चा तेज हो गई है कि मायावती जल्द ही उन्हें भी सियासत में लॉन्च कर सकती हैं. ऐसी चर्चाएं बेवजह भी नहीं. ईशान एक दिन पहले ही अपने भाई और पिता के साथ बुआ मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: मायावती को SC से बड़ी राहत, 15 साल बाद बंद हुआ मूर्तियां बनवाने के खिलाफ चल रहा केस
मायावती के साथ मंच पर आए थे नजर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












